फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Sahranpur and, two accused shot by police officer and arrested

मुठभेड़: जांबाज अफसरों ने दो गो-तस्करों को मारी गोली, एक हेड कांस्टेबल भी घायल

Thu, 28 Mar 2019 08:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Mar 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Sahranpur and, two accused shot by police officer and arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में गोवंश तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गिरोह के दो गोवंश तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ में गोतस्करों की फायरिंग से हेड कांस्टेबल भी घायल हो गए। वहीं नानौता थानाध्यक्ष बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ के दौरान तस्करों के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने तस्करों के पास से गोवंश सहित तमंचे, मोबाइल व एक गाड़ी बरामद की है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि एसपी देहात व सीओ गंगोह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत नानौता थाना पुलिस रात्रि में नानौता-गंगोह मार्ग पर चेकिंग में व्यस्त थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रात करीब तीन बजे वहां से गुजर रही एक पिकअप गाड़ी को चेकिंग के लिए नगर के किसान सेवक इंटर कॉलेज के पास रोकने का प्रयत्न किया। उसमें सवार लोगों द्वारा पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया गया। फायरिंग में पुलिस हेड कांस्टेबल राजीव कुमार बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि थानाध्यक्ष मनोज चौधरी बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के चलते बाल-बाल बच गए। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में पिकअप सवार दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं थाना पुलिस ने मौके से पकडे़ गए घायल तस्करों काला पुत्र छोटा व इरफान उर्फ काला पुत्र असरफ निवासी गांव बेगी नाजर थाना गंगोह को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें घायल होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो तस्कर निकीम पुत्र हाजी रियासत अली व इरफान उर्फ काला पुत्र असरफ निवासीगण बेगीनाजर थाना गंगोह मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने पकडे़ गए व फरार तस्करों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मुठभेड़ करने वाली टीम में एसओ मनोज चौधरी, एसआई मजाहिर हुसैन, कांस्टेबल राजीव, नरेश, अजीत, सोहनवीर, मुस्तकीम, होमगार्ड प्रमोद कुमार आदि रहे। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि पकडे़ गए दोनों गोतस्करों के पास से एक महिन्द्रा पिकअप गाड़ी यूपी 19टी- 3571 व इसमें भरे हुए छह जिंदा गोवंश, दो तमंचे 315 बोर व 12 बोर, पांच कारतूस, तीन खोखा, दो मोबाइल मिले हैं। 

पकडे़ गए तस्करों का आपराधिक इतिहास
थाना एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि पकडे़ गए दोनों तस्करों रहमान पर अलग-अलग संगीन धाराओं में नानौता व गंगोह थाने पर कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पकडे़ गए तस्कर शातिर किस्म के अपराधी हैं और दूसरे राज्यों में भी इनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed