फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Meerut and three accused injured and arrested

मुठभेड़: जांबाज अफसरों ने तीन गोतस्करों को मारी गोली, भारी मात्रा में मीट और असलहे बरामद

Sun, 17 Mar 2019 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Encounter in Meerut and three accused injured and arrested
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान तीन गोतस्करों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने गाड़ी से करीब पांच क्विंटल गोवंश का मीट और असलहे बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


एसओ रोहटा धनवीर यादव के अनुसार शनिवार सुबह पूठखास-भोला संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक बाइक और कार चालक ने रोकने का प्रयास करने पर वाहन दौड़ दिए। सूचना पर जानी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने भी घेराबंदी शुरू कर दी। रोहटा और जानी पुलिस ने पीछा किया तो कार एवं बाइक सवार फायरिंग करते हुए खेतों में जा घुसे।
विज्ञापन


सीओ सरधना पंकज सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में तीन बदमाशों के पैरों में पुलिस की गोली लगी। जबकि तीन बदमाश दो थानों की पुलिस टीम में लगे बीस दरोगाओं और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। तीनों बदमाशों के पास से तीन तमंचे, कारतूस, चाकू, पशु काटने के औजार बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ रोहटा के अनुसार पकडे़ गए बदमाशों के नाम नईम पुत्र हनीफ निवासी फरीदनगर थाना भोजपुर गाजियाबाद, नफीस पुत्र रेशे सिंधावली थाना कंकरखेड़ा व आसिफ पुत्र जमील इस्लामाबाद थाना लिसाड़ीगेट हैं। जबकि फरार बदमाश नवाबुद्दीन, आशू पूठखास रोहटा, प्रशांत गुर्जर निवासी अफजलपुर पावटी जानी बताए।

गोकशी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे
सीओ पंकज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी गोकशी में पहले भी जेल जा चुके हैं। जंगल में गोवंश का कटान कर मीट सप्लाई करते थे। आरोपियों पर गोवध अधिनियम और पुलिस पर जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि पुलिस ने मीट के सैंपल भरवाने के बाद मीट को मिट्टी मे दबवा दिया है। प्रथम दृष्टया जांच में गोवंश का मीट होना पाया गया है। आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed