फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter between police and crooks in Muzaffarnagar and arrested of two accused

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को मारी गोली, सिपाही भी घायल

Wed, 15 May 2019 12:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and crooks in Muzaffarnagar and arrested of two accused
गोली लगने से बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दो अलग- अलग मुठभेड़ हो गई। दोनों मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात एटूजेड रोड पर हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। इनामी बदमाश को पैर में गोली लगने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके पास से संदिग्ध बाइक व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाश पर चरथावल व रतनपुरी थाने में लूट, पशु क्रूरता अधिनियम व चोरी आदि के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


नई मंडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदनसिंह बिष्ट ने मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों की सूचना के आधार पर एटूजेड रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया था। इसी दौरान हाईवे की तरफ से बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। बदमाशों की फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, जिसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी सतपाल आंतिल भी मौके पर पहुंचे और फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग कराई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश गांव न्याजूपुरा निवासी गुलजार पुत्र इकराम है। चरथावल व रतनपुरी थाने में लूट, पशु क्रूरता अधिनियम व चोरी के उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं, जिस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। वहीं, फरार बदमाश साजिद निवासी बझेड़ी बताया गया है, उसके खिलाफ गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं।

इनामी नाजिम के पैर में गोली लगी, सिपाही भी घायल

भोपा में भोकरहेड़ी मार्ग पर मंगलवार देर रात सिकंदरपुर रजबहा की पुलिया के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है।

भोपा इंस्पेक्टर एमएस गिल ने मंगलवार देर रात सूचना के आधार पर भोकरहेड़ी-सिकंदरपुर मार्ग स्थित रजबहे की पुलिया के पास खंडर पड़े मकान में दबिश दी। इस दौरान मौके पर खड़े दो बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी, जिसमें सिकरी चौकी पर तैनात सिपाही सचिन हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। इस पर थाना पुलिस ने भी बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। 

सूचना पर सीओ भोपा राम मोहन शर्मा भी ककरौली थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। सीओ भोपा ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया बदमाश शहर कोतवाली क्षेत्र के मिललाना रोड निवासी नाजिम पुत्र सलीम है। नाजिम पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई मामलों में वह वांछित चल रहा था, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वहीं फरार हुए बदमाश की पहचान गांव सीकरी निवासी नौशाद उर्फ आडवाणी के रूप में हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है। घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed