फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter between Muzaffarnagar police and gangsters and arrested of one accused

मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, पुलिस अधिकारियों ने पैर में मारी गोली

Thu, 02 May 2019 12:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 May 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Encounter between Muzaffarnagar police and gangsters and arrested of one accused
इनामी बदमाश के पैर में गोली मारी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बुधवार देर रात बुढ़ाना मोड़ पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी लुटेरे रियासत को धरदबोचा। पैर में गोली लगने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश पर विभिन्न थानों में संगीन अपराधों के 13 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी थी। एसपी सिटी सतपाल अंतिल और सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने भी मौके पर जाकर मुठभेड़ की जानकारी ली। बदमाश बुढ़ाना मोड़ के पास लूटपाट की नीयत से खड़े थे।

विज्ञापन


एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि शहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी अक्षय शर्मा बुधवार रात करीब ग्यारह बजे बुढ़ाना मोड़ के पास शामली रोड पर गश्त कर रहे थे, तभी राहगीरों ने बताया कि आगे वैगनआर कार में कुछ संदिग्ध युवक है। सूचना पर पुलिस मौके पर गई तो कार सवार बदमाश पुलिस को देख कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से गिर गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम रियासत पुत्र इरफान काना निवासी गहराबाग खालापार और फरार हुए साथियों के नाम भूरा व नासिर निवासीगण मिमलाना रोड बताए। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि तीनों शातिर लुटेरे हैं, जो यहां लूटपाट की नीयत से खड़े थे। रियासत पर शहर कोतवाली, सिविल लाइन, भोपा, ककरौली आदि थानों में लूट, डकैती, चोरी, गोकशी के 13 मुकदमे दर्ज है। गत वर्ष ककरौली थाना क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना में वह वांछित चला रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके पास से बरामद वैगनआर कार पर उत्तर प्रदेश और उसके नीचे दिल्ली रजिस्ट्रेशन की नंबर प्लेट मिली है। ये बदमाश कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा कर वारदातों को अंजाम देते हैं। घायल बदमाश को स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed