फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   drunk police man beaten two boys

शराबी सिपाहियों ने दो युवकों को अधमरा कर कुएं में फेंका

Fri, 07 Apr 2017 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Apr 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
drunk police man beaten two boys
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस ने अपनी करतूत से महकमे के साथ मानवता को भी शर्मसार कर दिया। रोहटा थाने के दो सिपाहियों ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो युवकों से वसूली करने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों युवकों को अधमरा कर करीब 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी सिपाही फरार हो गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बनी है।  
विज्ञापन

थिरोठ निवासी ओंकार (35) पुत्र रामे व गांव चोबला निवासी मोहित (32) पुत्र सोहनपाल गांव कल्याणपुर स्थित विकास ब्रिक फील्ड पर ईंट पाथने का काम करते हैं। दोनों युवक परिवार सहित भट्ठा परिसर में ही रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों घरेलू सामान लेने गांव के मुख्य बाजार में पैदल जा रहे थे। गांव के बाहरी छोर पर कल्याणपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अंकित नागर और माजिद अली सामने से बाइक पर आ रहे थे। आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने शराब पी रखी थी। सिपाहियों ने ओंकार व मोहित को रोककर गालीगलौज करते हुए पैसे मांगने शुरू कर दिए। युवकों ने जब पैसे न होने की बात कहकर गाली देने पर विरोध जताया तो सिपाहियों ने उन्हें वहीं गिराकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि लात-घूंसों से पीटने के बाद एक सिपाही ने दोनों पर रायफल की बट बजा दी। दोनों बेहोश हो गए तो सिपाहियों ने उन्हें मृत समझकर सड़क से घसीटकर पास में कुएं में फेंक दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने जमा होना शुरू किया तो दोनों सिपाही वहां से भाग निकले। इस बीच सूचना पर दोनों युवकों के परिजन भी पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से निकाला जा सका। दोनों को रोहटा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। सीएचसी पर लोगों ने इंस्पेक्टर रोहटा एमपी सिंह और सीओ सरधना सीपी सिंह के विरोध में नारेबाजी कर दी। जिसके बाद सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायफल की बट से पीटा
पुलिस अफसर जब अस्पताल पहुंचे तो घायल मोहित ने बताया कि उन्हें रायफल की बट से पीटा गया। बचाव के लिए वह चिल्लाते रहे, लेकिन सिपाहियों ने एक नहीं सुनी। ग्रामीणों ने सीओ से कहा कि इन फैंटम सिपाहियों पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं। लेकिन दोनों सिपाही यह कहकर दबंगई करते थे कि थाना उनकी मनमर्जी से चलता है।

कुएं में पानी ने बचाई जान
ग्रामीणों और घायलों ने पुलिस अफसरों से बताया कि कुआं करीब 40 फीट गहरा है। यदि कुएं में पानी नहीं होता तो दोनों युवकों की जान जा सक ती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed