{"_id":"57ec15044f1c1b7927573c35","slug":"do-thaano-ki-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो थानों की पुलिस को चकमा देकर भागा कपिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो थानों की पुलिस को चकमा देकर भागा कपिल
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Thu, 29 Sep 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कई मामलों में वांछित शातिर कपिल मंगलवार रात दो थानों की पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं पुलिस उसकी तलाश में रात भर चेकिंग करती रही। बताया गया कि पुलिस हिरासत से फरार हुए कपिल की इंचौली थाना क्षेत्र के महल गांव में रिश्तेदारी है। मंगलवार रात होंडा सिटी कार में सवार कपिल की लोकेशन लावड़ क्षेत्र में मिली थी। उसे पकड़ने के लिए इंचौली और दौराला थाने की पुलिस के साथ एसओजी ने मुख्यमार्गों पर चेकिंग शुरू कर दी। इसकी भनक लगते ही कपिल दोनो थानों की पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्तों से कार को दौड़ाते हुए फरार हो गया।
वहीं पुलिस लावड़-दौराला मार्ग पर देर रात तक उसको तलाशती रही। सूत्रों के अनुसार करीब 15 दिन पहले भी पुलिस और एसटीएफ ने कपिल की गिरफ्तारी के लिए गंगानगर में जाल बिछाया था, लेकिन तब भी वह फरार हो गया। उधर, सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि कपिल की कोई सूचना नहीं थी। मंगलवार रात केवल रूटीन चेकिंग की गई थी। हालांकि पुलिस और एसओजी कपिल की तलाश में लगी हुई है।