फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body throw in gang nahar after murdered of teacher in Muzaffarnagar

शिक्षक की हत्या कर लाश फेंकी, छह माह पहले लगी थी नौकरी, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 01 May 2019 09:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 May 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Dead body throw in gang nahar after murdered of teacher in Muzaffarnagar
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कस्बा लोनी, गाजियाबाद से मंगलवार सुबह से लापता शिक्षक असलम की हत्या कर शव खतौली में गंगनहर पटरी मार्ग पर फेंक दिया। असलम रेलवे कॉलोनी साहिबाबाद के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। उन्होंने करीब दस दिन पहले एक ट्रैक्टर खरीदा था। मंगलवार सुबह वह उसके बकाया दो लाख रुपये देने के लिए घर से निकले थे और इसके बाद से लापता थे। उनके परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 12 बजे किसी वाहन सवार ने डायल 100 को फोन कर गंगनहर कांवड़ यात्रा पटरी मार्ग पर रेलवे लाइन के लोहे के पुल से आगे गांव बुआड़ा कलां के सामने एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर डायल 100 पुलिस और खतौली इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा मौके पर पहुंचे। मृतक के सिर में पीछे घाव था, नाक व कान से खून निकला था। एक हाथ में भी चोटें लगी हुई, एक दांत टूटा हुआ था।
विज्ञापन


वहीं तलाशी के दौरान मृतक की जेब से फोटो, 250 रुपये और कागजातों में फोन नंबर लिखे हुए मिले। पुलिस ने फोन नंबरों पर कॉल की तो मृतक की शिनाख्त जिला गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के 331, मीनाक्षी एन्क्लेव अशोक विहार निवासी असलम (25) पुत्र नसीम के रूप में हुई। नसीम का परिवार मूलरूप से मुजफ्फरनगर का ही रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि करीब छह माह पूर्व ही असलम की नौकरी लगी थी। उन्होंने करीब दस दिन पहले गाजियाबाद स्थित किसान मोटर्स से एक ट्रैक्टर 2.91 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने 91 हजार रुपये तभी जमा कर दिए थे, दो लाख रुपये मंगलवार को देने थे। परिजनों ने बताया कि वह बकाया रकम देने के लिए मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से निकले थे। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कंपनी का कर्मचारी असलम के घर किस्त लेने पहुंचा। इसके बाद असलम की तलाश शुरू की गई। रात करीब डेढ़ बजे परिवार के सदस्यों को खतौली पुलिस ने उनका शव मिलने की जानकारी दी। 

लोनी एसएचओ संजय वर्मा ने बताया कि परिवार के लोगों ने थाने में असलम के गायब होने की कोई सूचना नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed