फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dalit kishori ko agva kar dushkarm

दलित किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म

Wed, 07 Dec 2016 12:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
dalit kishori ko agva kar dushkarm
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय दलित किशोरी से अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी ने पड़ोस के एक युवक पर आरोप लगाया है। परिजनों ने परतापुर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामला दबाने के लिए अनसुना कर दिया। बाद में सपा नेता के दबाव में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह किशोरी रविवार रात करीब 8:45 बजे घर से दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। आरोप है कि थाना क्षेत्र का ही रहने वाला सोनू पुत्र क न्हैया रास्ते से किशोरी को जबरन खींचकर ले गया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी युवक ने किशोरी की गर्दन पर चाकू रख दिया और धमकी देते हुए एक खाली प्लॉट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि परिजनों या पुलिस से शिकायत की तो वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा।
विज्ञापन


रात हो गई, सुबह देखेंगे
घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद रात में ही परिजन किशोरी को लेकर परतापुर थाने की घाट चौकी पर लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और रात होने की बात कहते हुए टरका दिया। सोमवार शाम परिजन फिर परतापुर थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। जिसके बाद परिजनों ने एक सपा नेता से शिकायत की। जिसके बाद सपा नेता ने एसपी सिटी ओर सीओ ब्रह्मपुरी को मामले से अवगत कराया। दबाव पड़ने पर पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को पीड़ित किशोरी को जिला महिला चिकित्सालय मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज की होगी जांच
परिजनों ने एसपी सिटी से शिकायत की कि घाट चौकी इंचार्ज ने इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की। यदि पुलिस तुरंत कार्रवाई करती तो आरोपी पकड़ा जा सकता था। एसपी सिटी ने चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed