फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminal Vicky Rathi surrendered in SSP office from fear of encounter at Muzaffarnagar

एनकाउंटर के डर से कुख्यात विक्की राठी ने किया सरेंडर, इसलिए था पुलिस अफसरों के निशाने पर

Fri, 16 Aug 2019 04:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Aug 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Criminal Vicky Rathi surrendered in SSP office from fear of encounter at Muzaffarnagar
विक्की राठी ने एसएसपी ऑफिस में सरेंडर किया - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में सुपारी किलर रोहित उर्फ सांडू गैंग के सदस्य व 50 हजार रुपए के ईनामी विक्की राठी ने एनकाउंटर के डर से शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सरेंडर कर दिया। विक्की राठी मंसूरपुर क्षेत्र में स्थित भगत स्वीट्स का मालिक है। उसने ढाई साल पहले यशपाल राठी की सुपारी देकर रोहित उर्फ सांडू गैंग से हत्या कराई थी।

विज्ञापन


बताया गया कि रोहित उर्फ सांडू गिरोह को संरक्षण देने के मामले में विक्की वांछित चल रहा था। आरोपी को पूछताछ के लिए स्वाट टीम को सौंप दिया गया है।

पढ़िए पूरा अपडेट
सुपारी किलर रोहित उर्फ सांडू समेत उसके चार साथियों को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद पिलौना, फलावदा (मेरठ) निवासी विक्की राठी उर्फ अनिरुद्ध पुलिस की हिट लिस्ट में था। माना जा रहा है कि रोहित गैंग को विक्की राठी से ही आर्थिक मदद मिलती थी।
विज्ञापन


अब अफसरों के निशाने पर विक्की राठी, मुठभेड़ में ढेर हुए कुख्यात रोहित से था खास कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

मंसूरपुर, खतौली व मुजफ्फरनगर में कई स्वीट्स शॉप के संचालक विक्की राठी उर्फ अनिरुद्ध करीब दो साल पूर्व तब अचानक चर्चाओं में आया था, जब मंसूरपुर में हाईवे पर थाने से चंद कदमों की दूरी पर माफिया सरगना सुशील मूंछ के करीबी यशपाल राठी को गोलियों से भून दिया गया था। उक्त हत्याकांड में रोहित का हाथ होने की बात सामने आई थी, जिसने मुजफ्फरनगर जेल में रहते हुए अपने गुर्गों से राठी की दुस्साहसिक हत्या कराई थी।

विक्की राठी को यशपाल राठी हत्याकांड में रोहित के साथ ही 120-बी का मुजरिम बनाया गया था, जिसमें विक्की राठी जेल गया था। कुछ समय पूर्व वह जमानत पर बाहर आ गया था। 

सुशील मूंछ की हत्या के लिए रची गई थी साजिश, कुख्यातों ने रोहित को ऐसे कराया था अभिरक्षा से फरार

सूत्रों के अनुसार यशपाल राठी की हत्या के बाद से विक्की राठी ही रोहित गैंग को आर्थिक मदद कर रहा था, जिसकी भनक जनपद पुलिस को लग गई। ऐसे में रोहित गैंग के खात्मे के बाद जनपद पुलिस की हिट लिस्ट में विक्की राठी आ गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed