फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crimes against women in Meerut

पति के अवैध संबंधों में बाधक बनी महिला को ससुरालियों ने पीटा

Sun, 22 Nov 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 22 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Crimes against women in Meerut

बिजौली गांव में पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर ससुरालियों ने महिला को जमकर पीटा। हालत बिगड़ने से महिला का तीन माह का गर्भपात हो गया। आरोपी महिला को मायके बाहर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस के मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने मामले की तहरीर दी है।

विज्ञापन


गांव बिजौली निवासी सुधीर पुत्र शौराज गिरी ने बताया कि उन्होंने बहन राधा की शादी दो साल पहले हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव बझौड़ा निवासी मनोज पुत्र रामअवतार से की थी। शादी के कुछ दिन बाद राधा को पति के अवैध संबंधों का पता चला। उसने पति से विरोध जताया तो पति और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। महिला तीन माह की गर्भवती है। इस मामले को लेकर पति पत्नी में अक्सर झगड़ा रहने लगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को राधा ने पति को एक अन्य मकान में दूसरी महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। घर आकर उसने पति और अन्य परिजनों से शिकायत की। आरोप है कि पति मनोज, जेठ नरेश, जेठानी लक्ष्मी, देवर पुष्पेंद्र्र, सास शांति, ममेरा ससुर विनोद और एक अन्य महिला ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पिटाई के कारण राधा की तबीयत बिगड़ गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट के कारण उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को ससुराल पक्ष के लोग राधा को घर लाने की जगह उसे बिजौली गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए। पता चलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने महिला को कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं एसओ पीयूष दीक्षित ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed