{"_id":"5efc2ce9786a6779d80cec1e","slug":"crime-news-husband-has-killed-his-wife-and-a-youth-murdered-by-accused-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दो सनसनीखेज वारदात, पत्नी की गोली मारकर हत्या, एक युवक को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ में दो सनसनीखेज वारदात, पत्नी की गोली मारकर हत्या, एक युवक को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 01 Jul 2020 11:58 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो और खेत में पड़ा युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के दौराला में बुधवार सुबह अलग- अलग हत्या की दो वारदात हो गई। दौराला के मवीमीरा में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दौराला में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला पल्हैड़ा गांव की रहने वाली थी और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि दौराला के मवीमीरा गांव में एक युवक ने बुधवार सुबह करीब छह बजे अपनी पत्नी (पवित्रता) की गोली मारकर की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस अभी आरोपी सोनू उर्फ सोहनवीर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
वहीं शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। दौराला पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: महिलाओं ने नेताजी को जड़े दनादन थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, ये है पूरा मामला
उधर, सकौती-जीतपुर मार्ग स्थित एक खेत पर बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की अंगोछा से गला दबाकर की गई है। मौके से गाजियाबाद नंबर की एक बाइक और एक शराब की बोतल मिली है। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष के लगभग है। जिस खेत में युवक का शव मिला है। वह किसी संतोष नाम के किसान का बताया जा रहा है।
सीओ जितेंद्र सरगम का कहना है कि मृतक महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। उसके पास से एक तमंचा बरामद किया गया है। उससे अभी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आएगी। युवक की हत्या के मामले में शनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/