{"_id":"6ae4f61ef0fa3467d4041982","slug":"rs-9-lakh-swindled-under-the-pretext-of-securing-a-government-job-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176681-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख ठगे
विज्ञापन
उझानी। सैनिक इंजीनियर सेवा (एमईएस) में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से 9 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
उझानी के मोहल्ला नारायणगंज निवासी गौरव मथुरिया ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी मुलाकात कस्बे के ही बाजारकला निवासी वरुण गोस्वामी से हुई थी। आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर सैनिक इंजीनियर सेवा में ग्रुप सी पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी ने नियुक्ति पत्र और मेडिकल जांच कराने के बहाने नकद व अपने बैंक खाते में कुल 9 लाख रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद पीड़ित को एक फर्जी नियुक्ति प्रस्ताव डाक से मिला और ट्रेनिंग के नाम पर झांसी आर्मी कैंप भेज दिया।
कैंप में प्रवेश न मिलने पर गौरव को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित के अनुसार, मामले में कस्बे में कई पंचायतें भी हुईं, जहां आरोपी ने ठगी की बात कबूल करते हुए रकम लौटाने का वादा किया। आरोपी ने कई किस्तों में केवल 1,53,700 रुपये ही लौटाए और शेष रकम देने से मुकर गया। पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
अदालत के निर्देश पर उझानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी वरुण गोस्वामी के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह को दी गई है।