सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला शांतिपूर्ण मार्च,मुजफ्फरनगर में बाजार बंद,70 हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में नागरिकता कानून के विरोध में शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक इमरान मसूद के नेतृत्व में मौन रहकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला। इस दौरान कई संगठनों के लोग इस शांति पूर्वक मार्च में शामिल रहे। उधर, मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 70 लोगों को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें: आपबीती! मां आज जिंदगी का शायद आखिरी दिन...मौत को सामने देख रो पड़े थे जवान,मंजर था खौफनाक
बताया गया कि कार्यर्ताओं ने कांग्रेस जिला कार्यालय से पेपर मील रोड तक शांति मार्च निकाला है। इस दौरान काफी संख्या में लोग शांति में मार्च में शामिल हुए।
पुलिस ने 1600 अज्ञात लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
नागरिकता कानून के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जिले भर में हुए विरोध- प्रदर्शन के मामले पुलिस ने करीब 1600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में रची गई मेरठ बवाल की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा, इन तस्वीरों से मास्टमाइंड तक पहुंचेगी पुलिस
मुजफ्फरनगर में 70 हिरासत में
उधर, मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हुए भारी बवाल के आरोपियों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कच्ची सड़क और मदीना चौक से जुड़े मोहल्लों में रात भर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उपद्रवियों को वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरे के जरिए चिन्हित करने में लगी है।
यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल ने खड़े किए सवाल, आखिर क्यों लिया मासूमों का सहारा, चौंकाने वाली हैं ये तस्वीरें
वहीं सिविल लाइन थाने पर कच्ची सड़क चौकी प्रभारी सुरेंद्र राव की और से 108 लागों को नामजद कराते हुए 2500 से 3000 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, आगजनी, पुलिस पर पथराव आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, कोतवाली में भी मुकदमे की तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़ें: पार्षद ने काले रंग की जैकेट पर लिखा मैं आतंकवादी नहीं, ऐसे किया नागरिकता कानून का विरोध
बता दें कि बवाल वाले घटनास्थल मीनाक्षी चौक और कच्ची सड़क के आसपास का बाजार शनिवार को बंद रहा। इन स्थानों पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं डीएम से मिलने आई खालापार की महिलाओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। उनके समर्थकों पर पुलिस ने लाठियां बरसाकर दौड़ा दिया।
यह भी पढ़ें: बवाल की तस्वीरें: हिंसा में जल उठा मेरठ-मुजफ्फरनगर और बिजनौर, सात की मौत, वाहनों में लगाई आग
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/