फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपबीती! मां आज जिंदगी का शायद आखिरी दिन...मौत को सामने देख रो पड़े थे जवान,मंजर था खौफनाक

Sat, 21 Dec 2019 11:55 AM IST
Dimple Sirohi रिजवान खान, अमर उजाला, मेरठ
रिजवान खान, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Dec 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
CAA Protest in western UP, firing in Meerut, media and police personal hostage
बवाल में फंसे थे 30 रंगरूटों सहित आरएएफ के दो जवान - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में पीएसी के 30 रंगरूट और आरएएफ के दो जवान 20 दिसंबर का दिन शायद ही कभी भूले। हिंसक भीड़ से बचने के लिए सभी एक दुकान में घुस गए थे, भीड़ ने देखा तो बाहर से शटर लगा दिया। जवानों के साथ यह संवाददाता भी था। बाहर से मारो...मारो की आवाज सुनाई दे रही थी। गोलियों की तड़तड़ाहट से कलेजा कांप रहा था। भीड़ चिल्ला रही थी कि पेट्रोल बम फेंककर इनको यहीं जला दो। ढाई घंटे सभी रंगरूट और जवान इसी कशमकश में रहे कि मौत अब आई...तब आई। फोन कर बोले- मां आज शायद जिंदगी की आखिरी दिन हो... आगे स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-

CAA Protest in western UP, firing in Meerut, media and police personal hostage
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला
कइयों ने घर फोन कर माता-पिता को भी बता दिया कि आज जिंदगी का शायद आखिरी दिन है। गनीमत रही कि फोर्स ने ढाई घंटे बाद सभी को सकुशल बचा लिया।
CAA Protest in western UP, firing in Meerut, media and police personal hostage
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

पीएसी के 30 रंगरूट मेरठ में ट्रेनिंग ले रहे हैं। बवाल के चलते इनको हापुड़ अड्डे पर डंडा लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कोतवाली के साथ भेज दिया गया था। पहले यह कोतवाली पहुंचे। यहां से फिर यह कमेला रोड होते हुए हापुड़ रोड आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
CAA Protest in western UP, firing in Meerut, media and police personal hostage
आला अफसर - फोटो : अमर उजाला

यहां सिटी हॉस्पिटल के सामने उमर नगर से अचानक भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। हजारों लोगों की भीड़ ने चारों तरफ से पुलिस को घेर लिया। सीओ कोतवाली और सिटी मजिस्ट्रेट भीड़ से भिड़ गए।

विज्ञापन
CAA Protest in western UP, firing in Meerut, media and police personal hostage
बवाल में पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भीड़ ने मकानों की छतों से पथराव शुरू कर दिया। हर तरफ से नारेबाजी होने लगी। फोर्स की संख्या सिर्फ 50-60 थी। हजारों की भीड़ को देखकर फोर्स को वहां से वापस होना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed