फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict in two parties related to dance on DJ in Saharanpur, firing on police and two injured

डीजे बजाने के विवाद में दूल्हे को पीटा, पुलिस पर पथराव, गाड़ी में जमकर तोड़फोड़, कई सिपाही घायल

Fri, 19 Apr 2019 08:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Apr 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Conflict in two parties related to dance on DJ in Saharanpur, firing on police and two injured
हमले में क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी और साइड में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में थाना सरसावा क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने दूल्हे और उसके परिवार की पिटाई कर दी। आरोप है पथराव के साथ तमंचे से फायर किया गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर भी पथराव कर दिया। तीन पुलिसकर्मी इसमें घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ दूल्हे और पुलिस ने अलग अलग मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है। 

विज्ञापन


ग्राम कुतुबपुर निवासी अमित पुत्र सतीश कुमार ने बताया कि गुरुवार को उसका मंढा था और रात में उसके परिवार वाले तथा रिश्तेदार आदि घर के बाहर लगे डीजे पर नाच रहे थे। रात करीब दस बजे पर उसने डीजे बंद करवा दिया। लेकिन गांव के विनय, गुलशन, मोहित, आकाश और भारत ने फिर से डीजे शुरू करा दिया। जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसके साथ मारपीट होते देख परिवार वाले उसे बचाने आए तो विनय ने तमंचे से फायर झोंक दिया। अमित ने बताया कि मामला बढ़ता देख उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद यूपी डायल 100 पुलिस मौके पर आ गई। आरोपी युवकों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की गाड़ी के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने अमित की तहरीर के आधार पर विनय, गुलशन, मोहित, आकाश, भारत सभी निवासी कुतुबपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

इसी मामले में दूसरा मुकदमा पीआरवी 0996 पर तैनात कांस्टेबल चंद्रदत्त की तहरीर पर दर्ज किया गया। जिसमें बताया कि रात में उन्हें ग्राम कुतुबपुर में डीजे बजाने को लेकर विवाद की सूचना आई थी। गांव पहुंचे तो देखा की कुछ युवक एक युवक को पीट रहे थे जब उन्होंने झगड़ा कर रहे युवकों को रोका तो पुलिस टीम पर हमला बोलते हुए पथराव कर दिया। जिसमें वह और उनका साथी कांस्टेबल विपिन कुमार और वाहन चालक संजय को भी चोटें आई और सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। कांस्टेबल चंद्रदत्त की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद आरोपियों विनय, मोहित उर्फ काला, आकाश, भारत, गुलशन, चंद्रपाल, विपिन, स्वराज, राजन शिवकुमार, टीनू, सोमापाल, विकास और गिल्लू के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

सरसावा थाना प्रभारी सुदेश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक रिपोर्ट पीड़ित पक्ष के अमित कुमार की तरफ से दर्ज कराई गई है, जबकि दूसरी रिपोर्ट सिपाही की तरफ से दर्ज हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। अभी आरोपी अपने घरों से फरार हो गए हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed