फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict between two sides at two places in Bijnor city and twenty four peoples injured

यूपी: जिले में दो जगह संघर्ष, 24 से अधिक लोग घायल, पांच जिला अस्पताल के लिए रेफर

Sat, 07 Sep 2019 12:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Sep 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two sides at two places in Bijnor city and twenty four peoples injured
संघर्ष में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दो अलग- अलग जगह संघर्ष हुए। इन दोनों संघर्षों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से पांच घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


केस - 1
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम हरिनगर में जमीनी विवाद को लेकर हुए संघर्ष में दो गुटों में जमकर पथराव हुआ और धारदार हथियार व लाठी-डंडे चले। इसमें 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बिजनौर जिला अस्पताल भेज दिया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 
विज्ञापन


ग्राम हरिनगर में मुन्नू और सुरेंद्र पक्ष के बीच गांव के अंदर पड़े भूखंड को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 40 वर्ष पूर्व जगराम नामक व्यक्ति अपने भूखंड को मुन्नू पक्ष के पास छोड़कर अपने पुश्तैनी गांव इस्माइलपुर चला गया था। इस बीच उक्त पक्ष उसके भूखंड को प्रयोग में ला रहा था। मौका देख कर लगभग 15-20 दिन पूर्व मुन्नू पक्ष ने जगराम से 285 गज भूखंड का बैनामा अपने नाम करा लिया था। दूसरे पक्ष सुरेंद्र सिंह को इसका पता चला तो उसने विरोध किया और उक्त भूखंड पर अपना दावा पेश करते हुए कहा कि इसका वाद अदालत में दायर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मंदिर में पूजा करने को लेकर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, पदाधिकारी सहित तीन घायल

विवाद के बीच शुक्रवार को दोनों पक्षों की महिलाओं में हुई कहासुनी के दौरान विवाद हो गया। देखते ही देखते धारदार हथियार लाठी-डंडे और पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक पक्ष के राकेश, सुमित्रा, राजो, मेसा, शिब्बू और ओंकार घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के सुरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, अरुणा, चंद्रपाल, लोकराज आदि घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ भेज दिया। चिकित्सकों ने राकेश, सुमित्रा, राजू सहित पांच लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
 
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों पक्ष उक्त विवादित भूखंड को लेकर अपना अपना दावा कर रहे हैं। प्रथम पक्ष के मुन्नू पर जगराम द्वारा अपनी जमीन बेचेने से संबंधित बैनामा है, जबकि दूसरे पक्ष के नाम कोई साक्ष्य नहीं है। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी विवाद हो गया था जिसमें दोनों तरफ से एक-एक व्यक्ति का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था और चार-चार लोगों को मुचलका प्रक्रिया में पाबंद कर दिया था।

दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल 

केस - 2
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर में यज्ञ के उपलक्ष्य में आयोजित नौटंकी में कलाकार से फिल्मी गाना गवाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और तमंचे निकल आए। इस विवाद में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव शरीफपुर में हर साल ग्रामीण पशुओं को विभिन्न रोगों से बचाने और गांव की खुशहाली के लिए यज्ञ करते हैं। शुक्रवार को ग्रामवासियों ने यज्ञ कराकर भंडारे का आयोजन किया था। यज्ञ के उपलक्ष्य में नोटंकी बुलाई गई थी। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गांव के एक नुक्कड़ पर नोटंकी का कार्यक्रम चल रहा था। कलाकार धार्मिक गीतों को प्रस्तुत कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने कलाकारों से फिल्मी गाने सुनाने और नृत्य करने की फरमाइश की। मौके पर मौजूद संभ्रांत ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, एक की मौत, 12 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों ने नोटंकी के कार्यक्रम में अपने अन्य साथियों को बुलाकर विवाद शुरू कर दिया। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले व युवकों ने तमंचे लहराएं। सुरक्षा के लिहाज से नोटंकी बंद करा दी गई। इस विवाद में विपिन कुमार, धर्मपाल सिंह, मलखान सैनी, रोहिताश सिंह, सतेंद्र कुमार, महेश सिंह, सुंदर सिंह, चितराज कुमार, बंटी सिंह, राजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। 

वहीं घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। गांव में दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ जांच करा कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed