{"_id":"571fc5004f1c1bfb4ca91cfd","slug":"cheated-for-the-job-opportunity-in-foreign-contries","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी के नाम पर की जा रही ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी के नाम पर की जा रही ठगी
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 27 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
foreign job
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अकाउंट में डलवाए 2.60 लाख रुपये
चाणक्यपुरी निवासी धर्मेंद्र कुमार, हस्तिनापुर निवासी महिपाल सिंह और कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी निवासी राजीव कुमार धोखाधाड़ी के शिकार हुए है। पंजाब के मोहाली की एक कंपनी ने तीनों को विदेश भेजने के नाम पर बैंक अकाउंट में 2.60 लाख रुपये डलवा लिए। उनसे कहा गया कि उनके वीजा कंपनी खुद बनवाएगी। बाद में कंपनी ने वीजा न मिलने की बात कही। तीनों पीड़तों ने अपने रुपये वापस मांगे, तो कंपनी ने देने से इनकार कर दिया।
एसएसपी से शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। साइबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि तीनों पीड़ितों के 2.60 लाख रुपये कंपनी से वापस करा दिए गए हैं। कंपनी के कागजातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ऊंट और खच्चर को नहलाने का काम सौंपा
मवाना निवासी साजिद सऊदी अरब में होटल में जॉब करने गया था। उसने 1.20 लाख रुपये एक व्यक्ति को दिए थे। वहां होटल में उसे जबरन ऊंट और खच्चर को नहलाने और देखभाल का काम दे दिया गया। विरोध किया, तो उसे बंधक बना लिया गया। वहीं किठौर निवासी सलमान से भी शौचालय साफ कराए गए। तमाम शिकायतों के बाद सलमान और साजिद को लौटने में पांच माह लग गए।
विज्ञापन
चेन्नई में बैठा है सरगना
सर्विलांस प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला सरगना चेन्नई में बैठा है। वह अलग-अलग शहरों से अपने बैंक अकाउंट में 80 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये डलवाता है। या तो फर्जी कंपनी के नाम से अकाउंट होता है या फिर बैंक के खाताधारक को प्रत्येक माह रुपये देकर यह काम कराया जाता है।
वीजा की लेते हैं गारंटी
विदेश भेजने के नाम पर वीजा दिलाने की भी गारंटी खुद ठग लेते हैं। पीड़ित से सिर्फ खाते में रकम डलवाई जाती है। यदि 20 लोगों से रकम डलवाई तो पांच को भेज दिया, बाकी अन्य की वीजा न मिलने के कारण पैसे हड़प लिए जाते हैं। जिन्हें भेजा वह भी उत्पीड़न में फंस गए। पुलिस ने बताया कि सबसे ज्यादा केस सऊदी के हैं।