{"_id":"5884d5de4f1c1b7649efe8a9","slug":"chatra-se-cherchaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक की छात्रा से एक्टिवा सवार दो युवकों ने की छेड़छाड़, बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक की छात्रा से एक्टिवा सवार दो युवकों ने की छेड़छाड़, बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Mon, 23 Jan 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में बीटेक की छात्रा से एक्टिवा सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग और दुकानदार पहुंच गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
नौचंदी थाना क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी एक छात्रा परतापुर बाईपास स्थित एक कॉलेज में बीटेक की छात्रा है। रविवार शाम छात्रा एक्टिवा से अपनी सहेली के पास शास्त्रीनगर गई थी। वहां से आते समय सेंट्रल मार्केट के पास पीछे से आए एक्टिवा सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए मोबाइल नंबर मांगा। पीड़िता ने जैसे ही अपनी एक्टिवा रोकी तो आरोपी आरटीओ की तरफ फरार हो गये। छात्रा के शोर मचाने पर व्यापारी और अन्य लोग जमा हो गए। मामले की सूचना भाजपा पार्षद मनोज वर्मा को भी दी गई। व्यापारियों की सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों ने हंगामा भी किया। छात्रा ने बताया कि शुक्रवार को जब वह सेंट्रल मार्केट में आई थी तो एक्टिवा सवार युवक उसका पीछा कर रहा था, उसी युवक ने छेड़छाड़ कर अभद्रता की है। आरोपी युवक शास्त्रीनगर में आरटीओ के पास के रहने वाले बताए गए हैं। सेंट्रल मार्केट के अध्यक्ष किशोर वाधवा का कहना है कि छेड़छाड़ की घटना को लेकर कई बार व्यापारी पुलिस अफसरों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस चौकी होने के बाद भी यहां पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है। छात्रा ने कहा कि अबकी बार आरोपी मिले तो उन्हें मौके पर ही सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन