फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash and jewelry theft in home of a woman judge in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh

ये कैसी पुलिस सुरक्षा, कचहरी परिसर में महिला जज के घर में चोरी, आरोपी फरार

Tue, 19 Nov 2019 11:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Nov 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry theft in home of a woman judge in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर शहर के अति सुरक्षित कचहरी परिसर में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े महिला जज के आवास के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय महिला जज कोर्ट में ड्यूटी पर गईं हुईं थीं। घटना की तहरीर दे दी गई है, जिस पर पुलिस चोरों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


लोअर कोर्ट में न्यायाधीश आंचल राणा कचहरी परिसर में सर्विस क्लब के पास स्थित सरकारी आवास में रहती हैं। मंगलवार सुबह आंचल राणा कोर्ट में ड्यूटी पर थीं। उनके सरकारी आवास पर ताला लगा था। इसी दौरान बेखौफ चोर उनके आवास में जा घुसे और ताले तोड़कर अंदर से नकदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले उड़े। दोपहर बाद न्यायाधीश आवास पर लौटीं तो उन्हें घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 
विज्ञापन


सूचना पर एसओ समयपाल अत्री टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर महिला न्यायाधीश से चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी ली। एसओ समयपाल अत्री ने बताया कि चोर सरकारी आवास के ताले तोड़कर अंदर घुसे और वहां से सात सौ रुपये की नकदी, सोने के टॉप्स व कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। चोरों की तलाश की जा रही है और बहुत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जंगलराज: खुली प्रशासन की पोल, ताबड़तोड़ वारदातों से थर्राया मेरठ, देखें ये तस्वीरें

अति सुरक्षित एरिया में चोरी से सुरक्षा पर उठे सवाल
कचहरी परिसर शहर का अति सुरक्षित एरिया में शुमार है, जहां जिला जज, एडीजे, एडीएम, एसपी, एसडीएम समेत तमाम आला अफसरों के आवास हैं। सुरक्षा के लिहाज से कचहरी परिसर में 24 घंटे पुलिस बल मौजूद रहता है। महिला न्यायाधीश के जिस आवास में चोरी हुई, वहां से चंद कदमों की दूरी पर कचहरी परिसर का प्रकाश चौक स्थित द्वार है, जहां हर समय पुलिस पिकेट मौजूद रहती है। वहां से दूसरी ओर चलने पर पार्किंग एरिया है, वहां भी हर समय सिक्योरिटी गार्ड मौजूद रहते हैं।

यह भी पढ़ें: बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती, 15 घंटे में दो वारदात, अब खुलासे के लिए बनाई गई टीमें

इसके बावजूद चोर दिनदहाड़े सरकारी आवास को खंगाल गए, जिससे कचहरी परिसर की सुरक्षा पर सवाल उठने लाजिमी हैं। घटना से हुई फजीहत से बचने के लिए अफसर अब जल्द ही चोरों की धरपकड़ की कवायद में जुट गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed