बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती, 15 घंटे में दो वारदात, अब खुलासे के लिए बनाई गई टीमें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में 15 घंटे में बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। रात को बदमाशों ने पेपर मिल फाटक के निकट ठेके पर सेल्समैन से 73 हजार रुपये लूट लिए थे, जबकि दोपहर न्यू आवास विकास में बाइक सवार बदमाश युवती के गले से चेन लूटकर फरार हो गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू आवास विकास स्थित मोहल्ला मंदाकिनी विहार निवासी अंकित जैन की पुत्री ऋतु जैन सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे बाजार से अपने घर स्कूटी से लौटी थीं। अपने घर के सामने ऋतु ने स्कूटी खड़ा कर दी और गेट खोलने लगीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और ऋतु के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही थी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में नहीं थम रहा अपराध, बदमाशों ने अब बैंक की एक शाखा से लूटे 60 हजार रुपये
इससे पहले रविवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र में ही ठेके पर बदमाशों ने 73 हजार रुपये की लूट की थी। सेल्समैन जय नारायण शर्मा को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि दोनों मामलों के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। पीड़ितों की मदद से बदमाशों का स्केच बनवाया जा रहा है।
बदमाशों के निशाने पर सदर कोतवाली क्षेत्र
सदर कोतवाली क्षेत्र में पाश कॉलोनियों होने के कारण यहां लग्जरी कार चोरी से लेकर लूट की वारदातें ज्यादा हो रही हैं। धनतेरस पर बदमाशों ने दिल्ली रोड पर एक महिला से सोने के आभूषण उतरवा लिए थे और कांच की चूड़ियां देकर फरार हो गए। थप्पड़ मारकर एक स्कूटर लूट लिया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/