फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against Daroga and suspended by SSP in Meerut

यूपी: दुष्कर्म के मामले में दरोगा पर मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने किया सस्पेंड

Tue, 09 Jul 2019 12:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Daroga and suspended by SSP in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दहेज उत्पीड़न की शिकार सिपाही की बहन से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को एसएसपी के निर्देश पर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। दरोगा को तत्काल सस्पेंड कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी। दरोगा पर आरोप है कि मुकदमे में चार्जशीट लगाने के बहाने महिला से उसने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात की है। पुलिस ने महिला के 161 के बयान दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी भी होनी बाकी है। 

विज्ञापन


ये मामला सिविल लाइन थाने का है। थाने के दरोगा विजय कुमार महिला द्वारा दर्ज दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की विवेचना कर रहे हैं। महिला का भाई सिपाही है। मुकदमे में महिला की मां और पति के खिलाफ चार्जशीट लगाने की बात कहकर दरोगा ने महिला के घर पर आना जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि दरोगा ने महिला से दुष्कर्म की वारदात की। दरोगा विजय कुमार अक्सर फोन पर महिला से अश्लील बातें किया करता था। दरोगा की बात महिला अपने मोबाइल में रिकॉर्डिंग करती रही। रविवार महिला ने दरोगा की अश्लील बातों की ऑडियो वायरल कर दी। उसके बाद मेघदूत पुलिया पर महिला ओर दरोगा के बीच तीखी झड़प भी हुई थी। इस मामले को लेकर सोमवार को पीड़िता एसएसपी से मिली। महिला ने दरोगा के खिलाफ कई सुबूत देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत सिविल लाइन पुलिस व महिला थाना पुलिस को अपने ऑफिस में बुला लिया। महिला की शिकायती पत्र पर दरोगा विजय कुमार के खिलाफ उसके ही थाने सिविल लाइन में दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत हुआ। दरोगा को तुरंत सस्पेंड किया गया है।

विज्ञापन

बर्दाश्त नहीं करूंगा, जेल जाएगा दरोगा 
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि दरोगा ने पुलिस विभाग की छवि को धूमिल किया है, जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ सिविल लाइन से दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। दरोगा की बर्खास्तगी की रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। पुलिस की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। विभागीय जांच बैठा दी है। महिला के मंगलवार को 164 के बयान भी कोर्ट में कराए जाएंगे। 

दरोगा का डर्टी ऑडियो है 
एसएसपी ने महिला इंस्पेक्टर को इस ऑडियो की गहनता से जांच करने के निर्देश दिये हैं। ऑडियो में दरोगा की बदनियत साफ है। एसएसपी ने कहा कि दरोगा को किसी ने बचाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। महिला के बयानों के आधार पर कार्रवाई होगी। हालांकि दरोगा ने महिला पर सास की हत्या में सुपारी देने की बात कहीं है। जिसको एसएसपी ने खारिज कर दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed