फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against 5 bank managers in Meerut, fake currency from Pakistan, Nepal is reaching western UP

RBI में जमा कराए नकली नोट: पाकिस्तान-नेपाल तक फैला जाल, पांच बैंक मैनेजरों पर केस दर्ज, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Thu, 23 May 2024 07:40 PM IST
कपिल kapil उबैद सिद्दीकी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
उबैद सिद्दीकी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 May 2024 07:40 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में पांच बैंक मैनेजरों के खिलाफ केस दर्ज हुआ तो खुफिया विभाग सक्रिय हो गया। बताया गया कि मेरठ में नकली करेंसी का जाल बिछा हुआ है। पाकिस्तान और नेपाल से बड़े स्तर पर यहां नकली करेंसी पहुंचाई जा रही है। पढ़िए यह खास रिपोर्ट।

विज्ञापन
Case registered against 5 bank managers in Meerut, fake currency from Pakistan, Nepal is reaching western UP
नकली करेंसी का मामला। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले में नकली करेंसी का जाल बिछा है। मेरठ से करोड़ों रुपये के नकली करेंसी भारतीय रिजर्व बैंक में जमा कराई जा रही है। पांच बैंक मैनेजरों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते नकली करेंसी पश्चिमी यूपी में पहुंचाई जा रही है। इसे मेरठ में बड़े स्तर पर खपाया जा रहा है। गिरोह की सेटिंग शहर के बड़े बैंकों में भी है। पहले भी कई लोग नकली नोटों के साथ पकड़े जा चुके हैं। उनके तार भी पाकिस्तान से जुड़े थे।

विज्ञापन

एक नवंबर 2022 को टीपीनगर पुलिस ने आरोपी सुनील को दबोचा था। इसके पास से करीब दो लाख के नकली नोट, प्रिंटर और नोट बनाने वाली सामग्री बरामद की गई थी। उससे पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हुआ था। पुलिस ने दावा किया था कि नकली नोट बनाने वाले देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पहले भी लालकुर्ती थाने से होमगार्ड नकली नोट के मामले में जेल भेजे जा चुके हैं, इसके अलावा भी अन्य लोगों को भी जेल भेजा गया है। नकली नोट कहां से आ रहे हैं, इसकी जांच में टीम काम कर रही है।

विज्ञापन

नकली और असली में पहचान करना मुश्किल
पुलिस अफसरों की मानें तो जो नकली नोट आरोपियों के पास से मिले हैं, उनकी आम आदमी पहचान भी नहीं कर सकता है। नोटों को देखकर और छूकर भी नहीं पता लगाया जा सकता है। वाटर मार्क के जरिए ही नोटों के नकली होने की पहचान साबित होती है। इन नोटों को पड़ोसी देश पाकिस्तान में बनाया जा रहा है। नेपाल और बांग्लादेश के जरिए भारत में भेजा जा रहा है।

नोट होते रहे तैयार
मेरठ में बड़े स्तर पर नकली करेंसी का गोरखधंधा हो रहा था। जांच एजेंसी की मानें तो मेरठ से एनसीआर के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में नकली करेंसी सप्लाई की जा रही।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें

सुभाष नगर में बना रहे थे नकली नोट, पुलिस ने मारा था छापा
सुभाष नगर में बड़े पैमाने पर नकली नोट तैयार किए जा रहे थे। अप्रैल 2023 में तत्कालीन एसओ नरेश कुमार ने छापा मारकर 100-100 के नकली नोट बरामद किए थे। इनकी कीमत लाखों में बताई गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट

इन्होंने कहा...
नकली करेंसी आरबीआई तक पहुंचाई जा रही है, यह गंभीर विषय है। नकली नोट बनाने वालों के खिलाफ मेरठ में लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरबीआई के प्रबंधक द्वारा जो तहरीर दी गई है उसे पर मुकदमा दर्ज किया गया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

ये हैं प्रमुख मामले
13 फरवरी 2023 : देहली गेट पुलिस ने बाजार में नकली नोट चलाते युवक पकड़ा था।
13 मार्च 2022 : टीपीनगर थाने की पुलिस ने 49 हजार की नकली करेंसी शौकीन, गुलशेर पकड़े थे। पश्चिम बंगाल से नकली नोट यहां चला रहे थे।
6 अक्तूबर 2023 : मेरठ जिले के थाना मेडिकल क्षेत्र में नोएडा एसटीएफ ने छापा मारकर नकली नोटों का जखीरा पकड़ा है। नकली नोटों के सौदागरों से 2 लाख के नकली नोट बरामद हुए है।
5 अक्तूबर 2023 : मेरठ एसटीएफ ने शामली से नकली नोटों को असली नोटों में बदलने वाले एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया। उससे 6 लाख के जाली नोट बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed