फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case has registered against four people including soldier in murder case at Muzaffarnagar

यूपी: सिपाही समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Tue, 08 Oct 2019 04:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Oct 2019 04:17 AM IST
विज्ञापन
Case has registered against four people including soldier in murder case at Muzaffarnagar
ग्रामीणों ने हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में रामराज थानाक्षेत्र के नया गांव नीला जलालपुर में ग्रामीण के सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने में एक सिपाही भी शामिल है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव की सड़क जाम लगा कर धरना दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि सिपाही समेत नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में अधेड़ का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


रामराज थाना क्षेत्र के ग्राम नया गांव में तीन अक्तूबर को गांव के कुछ लोग बैठकर खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर सुरेंद्र उर्फ लक्कड़ (50) और यूपी पुलिस के सिपाही सचिन उर्फ भयंकर आदि के बीच कहासुनी हो गई। आरोपियों ने सुरेंद्र के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि सचिन ने डंडे से उसके सिर में गंभीर प्रहार किए, जिससे वह घायल हो गया। घायल के परिजनों ने सुरेंद्र को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही घायल के पुत्र गौतम ने अपने पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सिपाही सचिन उर्फ भयंकर, विनोद उर्फ चीटी, अमर सिंह और बुंदू को नामजद किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नशीली लस्सी पिलाई, बेहोश होते ही बांधे हाथ-पांव, फिर चहेते भाई ने चाकू से काट डाला बहन का गला

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सोमवार को घायल सुरेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार में रोष फैल गया। सोमवार दोपहर सुरेंद्र पक्ष के लोगों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव की सड़क पर शव रख कर जाम लगाते हुए धरना दे दिया और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर धरनारत लोगों को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने का भरोसा देकर धरने को समाप्त कराया। इसके बाद ही पीड़ित पक्ष ने सुरेंद्र का गांव के निकट बने श्मशान में अंतिम संस्कार किया। 

थानाध्यक्ष रामराज राजेंद्र गिरि ने बताया कि नामजद आरोपियों में सचिन उर्फ भयंकर यूपी पुलिस का कांस्टेबल है, जो फिलहाल छुट्टी पर अपने गांव आया था। सचिन की तैनाती रामपुर जिले में है। इस संबंध में अधिकारियों के जरिये उसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी विनोद उर्फ चींटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मुख्य आरोपी सिपाही समेत तीन अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने हमले की घटना को गैर इरादतन कत्ल में तरमीम कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed