फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   case filed both side

दोनों तरफ से केस दर्ज, क्राइम सीन में उलझी पुलिस

Thu, 09 Mar 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Mar 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
case filed both side
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इंचौली के नंगली ईशा गांव में पशु चोरी के आरोपी की पीटकर हत्या करने के मामले में बुधवार को दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराया है। पुलिस फिलहाल क्राइम सीन में उलझी है। जांच दोनों पक्षों के दावों में उलझी है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इंचौली अनिल कुमार यादव ने बताया कि पशु चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने आदेश की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। जिस कारण उसने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। उनके मुताबिक ग्रामीणों ने केवल शक के आधार पर आदेश को बेरहमी से पीटा और उसके बावजूद करीब तीन घंटे तक बुरी तरह घायल युवक को कमरे में बंद करके रखा। हालत बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मानें तो आदेश के शरीर पर हर जगह चोट के निशान थे। पिटाई के कारण शरीर नीला पड़ चुका था। नाक, कान, मुंह, गुप्तांग से खून बह रहा था। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों को कानून हाथ में न लेकर पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी।
विज्ञापन

वहीं, आदेश के भाई पवन ने थाने पर दी तहरीर में आदेश को मंदबुद्धि बताया। आरोप लगाया कि आदेश की लूटपाट के बाद हत्या की गई। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर लिया, जिसमें रमन पुत्र हरिशंकर को नामजद किया गया है। वहीं, पुलिस के मुताबिक तहरीर के हिसाब से अगर लूटपाट के बाद हत्या की गई है, तो आदेश बीच गांव स्थित घेर तक कैसे पहुंचा और इतने ग्रामीणों ने उसकी कैसे पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस मामले में पुष्पा पत्नी हरीशंकर ने दी तहरीर में बताया कि घेर में तीन लोग उसकी भैंस खोलकर ले जा रहे थे। इस दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया था, जबकि दो व्यक्ति फरार हो गए थे। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पीट दिया था, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी रमन से थाने में पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला जांच का विषय है। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed