फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Businessman's wife killed

व्यापारी की पत्नी को मार डाला

Fri, 01 Jan 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 01 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Businessman's wife killed
परतापुर थानाक्षेत्र के डुंगरावली गांव में व्यापारी की पत्नी की डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने हत्या कर दी। सूचना के तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों की जांच में व्यापारी और उसके रिश्तेदार शक के दायरे में हैं। हालांकि व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डुंगरावली गांव निवासी चंद्रबोस दिल्ली स्थित आजाद सब्जी मंडी का व्यापारी है। उसने बताया कि बुधवार रात वह धनिया लेकर मंडी में गया था। घर पर पत्नी कविता (36), बेटी शिवानी और बेटा सागर थे। देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने व्यापारी के मकान पर धावा बोला।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने चादर से कविता की गला घोटकर हत्या कर दी। मकान से 30 हजार रुपये और सोने चांदी के गहने ले गए। सुबह छह बजे चंद्रबोस वापस लौटा तो दरवाजा नहीं खुलने पर उसने पड़ोसी शेरू को बुलाया। तभी उनकी नजर दरवाजे पर लगे टूटे ताले पर पड़ी। धक्का देते ही गेट खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में कविता की लाश पड़ी थी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए। पुलिस के समय पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। करीब तीन घंटे बाद सीओ ब्रह्मपुरी और परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो मामला संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। देर रात कविता का अंतिम संस्कार कर दिया।

 
कॉल डिटेल से बढ़ा शक
एसएसपी डीसी दूबे ने बताया कि कविता की हत्या का शक उसके पति और एक रिश्तेदार पर है। पुलिस ने चंद्रबोस की कॉल डिटेल और मोबाइल की लोकेशन निकली तो उनका शक और बढ़ा है। सीओ ब्रह्मपुरी रफीक अहमद का कहना है कि कविता की हत्या बेहद करीबी ने की है। पुलिस ने तमाम सुबूत जुटा लिए हैं। डकैती की वारदात को पुलिस गलत बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed