{"_id":"5db1f5308ebc3e015a22480c","slug":"bsp-leader-son-s-murdered-in-baghpat-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता के बेटे की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बसपा नेता के बेटे की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri, 25 Oct 2019 12:32 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में बड़ौत के बाबा शाहमल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती का अभ्यास करने वाले मुकुंदपुर गांव के युवा पहलवान दीपक का शव गांव के पास ही जंगल में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मुकुंदपुर गांव के बसपा नेता नीर खोखर का पुत्र दीपक (18) बड़ौत में कुश्ती का अभ्यास करता था। गुरुवार रात गांव के पास ही जंगल में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने उसके पास मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन आए और उसे बड़ौत सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने दीपक के मृत होने की पुष्टि की। परिजन शव लेकर छपरौली पहुंचे और थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बसपा नेता हत्याकांड: दबोचे गए आरोपियों ने उगला गहरा राज, सरगना देता था करोड़पति बनने का लालच
विज्ञापन
एसओ छपरौली दिनेश कुमार ने बताया कि दीपक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकुंदपुर के ही प्रवीण, रणवीर, सीबू, सतीश और दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/