फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Breaking the woman's hand in protest of tampering, communal conflicts

छेड़छाड़ के विरोध में महिला का हाथ तोड़ा, सांप्रदायिक टकराव

Wed, 08 May 2019 03:58 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Wed, 08 May 2019 03:58 AM IST
विज्ञापन
Breaking the woman's hand in protest of tampering, communal conflicts
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में मंगलवार की शाम छेड़छाड़ का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने महिला का हाथ तोड़ दिया। महिला के परिजनों के हंगामा करने पर दोनों समुदाय के लोगों में मारपीट और पथराव हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने हंगामा किया। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार माधवपुरम में एक पब्लिक स्कूल है। स्कूल के पास चौराहे पर दूसरे समुदाय के युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। इसका विरोध करने पर शरारती तत्व स्कूल के चौकीदार से गाली गलौज कर देते हैं। मंगलवार शाम करीब सात बजे दूसरे समुदाय के युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान युवकों में आपस में ही गालीगलौज होने लगी। इसी दौरान चौकीदार की पत्नी भी वहां पर पहुंच गई। महिला ने युवकों द्वारा गालीगलौज करने पर आपत्ति जताई। हंगामा होने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद अरशद नाम का युवक करीब एक दर्जन युवकों को लेकर स्कूल के पास पहुंचा। आरोपी युवकों ने चौकीदार के साथ मारपीट कर दी। चौकीदार की पत्नी से भी आरोपियों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला का हाथ तोड़ दिया। चौकीदार और उसकी पत्नी की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा मारपीट करने की जानकारी लगने पर महिला के पक्ष से काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आए। मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें अरशद को भी चोट आई। सांप्रदायिक टकराव की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया हंगामा
छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया॥  पुलिस से तीखी झड़प हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कहकर भाजपाइयों को शांत किया। वहीं, दूसरे पक्ष से युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने भी निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed