{"_id":"586418b84f1c1b741aeed291","slug":"bouncer-ne-yuvak-ko-peeta","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर के साथ मॉल पहुंचे युवक को बाउंसर ने पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर के साथ मॉल पहुंचे युवक को बाउंसर ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मिलांज मॉल में एक बाउंसर ने मंगेतर के साथ पहुंचे युवक को पीट दिया। आरोप है कि बाउंसर ने युवक-युवती को धमकी दी कि उसके पास उनकी वीडियो है और वह उसे नेट पर डाल देगा।
सरधना निवासी एक युवक बुधवार को अपनी मंगेतर के साथ मिलांज मॉल में घूमने आया था। मॉल में दोनों एक साथ बैठे थे। इस बीच मॉल का बाउंसर वहां पहुंचा और दोनों के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की। सूचना पर पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने युवक-युवती को धमकाकर सुविधा शुल्क मांगा। इस बीच बाउंसर ने धमकी दी कि उसके पास उनकी वीडियो है, जिसे वह इंटरनेट पर डाल देगा। इसके बाद युवक ने मामले की जानकारी बसपा के पूर्व सांसद के पीए को दी। पीए ने पुलिस कर्मी से फोन पर बातचीत कर मामले की शिकायत एसएसपी से करने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मी ने उन्हें छोड़ दिया। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम सतेंद्र प्रकाश का कहना है कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर पुलिस ने पैसे मांगे हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मिलांज मॉल के मैनेजर नवल सिंह का कहना है वह बाहर हैं। मारपीट की सूचना मिली थी। युवक ने भी अपने साथियों को बुला लिया था। बृहस्पतिवार को मॉल में पहुंचकर जांच की जाएगी।