फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bjp neta ke hamlavar

भाजपा नेता के हमलावरों पर इनाम घोषित

Mon, 22 Aug 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Mon, 22 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
bjp neta ke hamlavar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 मुरादनगर में भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आईजी जोन ने फरार पांच हमलावरों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ समेत नौ टीमें लगाईं हैं।   ब्रजपाल तेवतिया के काफिले पर 12 अगस्त की शाम रावली रोड पर एके-47 और अत्याधुनिक हथियारों से लैस हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थीं।
विज्ञापन

जिसमें भाजपा नेता और उनके निजी गनर समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। आईजी जोन सुजीत पांडेय ने बताया कि इस हमले के पांच आरोपी फरार हैं। जिनमें मनीष, मनोज, बिट्टू और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने की संस्तुति शासन को भेजी गई है। पांचों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ, जोनल क्राइम ब्रांच के अलावा गाजियाबाद और मेरठ की पुलिस भी लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed