{"_id":"58f667a34f1c1b0b524715d5","slug":"bike-thief-arrested-who-theft-bike-in-three-second","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सेकेंड में बाइक उड़ाने वाला गैंग पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सेकेंड में बाइक उड़ाने वाला गैंग पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीपीनगर पुलिस ने तीन सेकेंड में बाइक चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन बदमाश पकड़े है। इस गिरोह का टारगेट शराब के ठेके और हाईवे पर दुकानों के सामने बाइक खड़ी कर सामान खरीदने वाले लोग होते थे। अक्सर बाइक का लॉक खुला छोड़ने की लापरवाही का फायदा उठाकर वह बाइक साफ कर देते थे। बाइक या स्कूटी का लॉक तोड़ने में महज 10 सेकेंड लगाते थे।
सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान ने प्रेस वार्ता में बताया कि इंस्पेक्टर टीपीनगर सचिन मलिक ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बाइक, मास्टर की और दो तमंचे बरामद किए हैं। चोरी की बाइक वह पहले सोतीगंज में 2-3 हजार रुपये में देते थे। लेकिन कुछ दिन से एक कबाड़ी उनसे चोरी के वाहन खुद आकर ले जाता था।
गिरफ्तार बदमाश
- अब्दुल्ला निवासी सद्दीकनगर लिसाड़ी गेट
- मोहसिन निवासी श्याम नगर लिसाड़ी गेट
- राहुल निवासी शिवपुरम टीपी नगर
अब्दुल्ला गैंग का सरगना
सीओ के अनुसार गैंग का सरगना अब्दुल्ला है। आरोपियों पर दिल्ली, मेरठ सहित कई राज्यों में वाहन चोरी के 18 से ज्यादा केस दर्ज हैं। यहां लिसाड़ी गेट, टीपी नगर ,मेडिकल थानों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
पीड़ितों का लगा तांता
बाइक चोर गैंग पकड़े जाने की सूचना पर टीपी नगर थाने पहुंचे शिवपुरम निवासी अंकित ने बताया कि उसकी बाइक 16 अप्रैल को चोरी हुई थी। अंकित के अलावा गोलाबढ़ निवासी एक युवक ने भी अपनी बाइक पहचान ली। पुलिस के अनुसार सभी बाइक ट्रेस हो गई हैं।