फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike recovered in Sotiganj, six engines recovered

सोतीगंज में कटती मिलीं बाइक, छह इंजन बरामद

Wed, 29 May 2019 03:50 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Wed, 29 May 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
Bike recovered in Sotiganj, six engines recovered
सोतीगंज मे जुनैद के गोदाम पर थाना कंकरखेडा पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
सोतीगंज में मंगलवार फिर वाहन माफिया की तलाश में छापामारी की गई। इस बार कंकरखेड़ा पुलिस ने एक आरोपी को साथ लेकर उनकी निशानदेही पर छापा मारा। घेराबंदी होने पर सदर बाजार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक कबाड़ी को हिरासत में लेकर चोरी की बाइकों के इंजन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा पुलिस ने सोमवार देररात लिसाड़ीगेट में एक मुखबिर की निशानदेही पर छापा मारा था। जहां से चोरी की नौ बाइक बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सोतीगंज में जुबैर कबाड़ी के गोदाम पर चोरी की बाइक कटना और उसके पुर्जे बिकना बताया। इसके बाद मंगलवार दोपहर को कंकरखेड़ा पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर सोतीगंज में जुबैर कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन

आरोपी जुबैर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने जुबैर के गोदाम से एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने उक्त युवक से पूछताछ की। कंकरखेड़ा पुलिस ने भीड़ लगते ही पुलिस के आला अधिकारियोें को सूचना दे दी। जानकारी पर सदर बाजार थाने की पुलिस भी सोतीगंज पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को कंकरखेड़ा पुलिस को सौंपकर वहां से रवाना किया। कंकरखेड़ा पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के छह इंजन बरामद  
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा के मुताबिक सोतीगंज में एक आरोपी को साथ लेकर दबिश दी गई थी। जहां से चोरी की छह बाइकों के इंजन बरामद किए है। कटी हालत में बाइक के पुर्जे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने लिसाड़ीगेट से भी चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस वाहन चोरों और वाहन काटने वाले माफिया पर काम कर रही है। इस वारदात का कंकरखेड़ा पुलिस जल्द खुलासा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed