फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, Ambedkar hostel students broke the press car

यूपी: आंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने गाड़ी में की जमकर तोड़फोड़, मची भगदड़

Thu, 14 Mar 2019 01:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Mar 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bijnor, Ambedkar hostel students broke the press car
गाड़ी में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड के पास आंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने प्रेस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। दो चालकों पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। इस घटना से रोडवेज बस स्टैंड पर भगदड़ मच गई। कई युवकों ने हमलावरों से भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


मेरठ से प्रकाशित अखबारों की टैक्सी बुधवार शाम रोडवेज बस स्टैंड के पास खड़ी थी। तभी अंबेडकर छात्रावास के दो सोनू व कपिल वहां आए। टैक्सी चालक गांव फरीदपुर भोगी निवासी मोहित व मोहल्ला जाटान निवासी कल्लू से सिगरेट व 100 रुपए मांगने लगे। दोनों युवक शराब के नशे में थे। टैक्सी चालकों ने उन्हें सिगरेट पिलाने व रुपए देने से मना किया तो दोनों पर हॉकी, चेन से जानलेवा हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। तभी छात्रावास से 20-25 और छात्र निकल आए। वे बाकी टैक्सी के चालक व परिचालकों के पीछे दौड़े। उनके हाथों में हॉकी व चेन के अलावा तमंचे भी थे। हमलावरों ने दो टैक्सी में जमकर तोड़फोड़ की। उनके शीशे तोड़ डाले। इस घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा मचा रहा। पुलिस को सूचना दी गई। घायल चालक मोहित व कल्लू का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


वहीं रोहित व कल्लू के मुताबिक हमलावरों ने उनके साथ खूब गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमलावर उनसे हर सप्ताह वसूली की रकम मांग रहे थे। शहर कोतवाल रामसेवक के मुताबिक इस मामले में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed