{"_id":"5a4952634f1c1b4e718bc3e7","slug":"becoming-a-bank-manager-builder-s-companion-in-changing-a-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक रहा नोट बदलवाने में बिल्डर का साथी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक प्रबंधक रहा नोट बदलवाने में बिल्डर का साथी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
बिल्डर के घर के बाहर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर संजीव मित्तल के यहां से 25 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद होने के बाद तमाम राज खुल रहे हैं। नोट बदलवाने में अब एक बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक का नाम चर्चा में आ रहा है। इस बैंक प्रबंधक ने नोट बंदी के दौरान कमीशन लेकर कई करोड़ रुपये फर्जी तरीके से बदलवाए थे। ऐसे में आयकर विभाग के निशाने पर अब यह प्रबंधक भी आ रहा है।
नोट बंदी में तमाम खेल हुए। जिसमें उस समय कुछ पकड़ गए तो बाकी पर किसी की नजर नहीं गयी। नोट बदलवाने के खेल में कुछ बैंक प्रबंधक भी संलिप्त थे। तीन दिन पूर्व दिल्ली रोड स्थित राजकमल एन्क्लेव में बिल्डर संजीव मित्तल के यहां से 25 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद होने के बाद जहां नोटबंदी के दौरान हुए खेल उजागर हो रहे हैं तो इसके खिलाड़ियों के नाम भी सामने आ रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो इस मामले में बैंक के एक वरिष्ठ प्रबंधक की संलिप्तता भी सामने आ रही है, जिसने नोट बंदी के दौरान कई करोड़ रुपये बदलवाए थे। थापरनगर निवासी यह शाखा प्रबंधक भी अब जांच के घेरे में आ चुका है।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने भेजा बिल्डर को नोटिस
25 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी बरामद होने के बाद अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई तय नहीं हुई है। लेकिन आयकर विभाग ने बिल्डर के नाम नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें बिल्डर से इन रुपयों की बाबत जवाब मांगा गया है।