{"_id":"5d1669878ebc3e3c9d00ec10","slug":"beating-of-ghaziabad-police-in-muzaffarnagar-and-accused-woman-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 25 हजार की इनामी महिला को पकड़ने गई गाजियाबाद पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: 25 हजार की इनामी महिला को पकड़ने गई गाजियाबाद पुलिस से हाथापाई
Sat, 29 Jun 2019 01:33 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में 25 हजार की इनामी आरोपी महिला को पकड़ने गई गाजियाबाद के थाना भोजपुर पुलिस से लोगों ने हाथापाई कर महिला को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि महिला हत्या के मामले में पिछले पांच साल से फरार चल रही थी। इसके अलावा खतौली पुलिस ने महिला के पति जमालुद्दीन को 24 जून की रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
गांव खोकनी निवासी शातिर बदमाश जमालुद्दीन अपनी पत्नी रुबीना के साथ जिला गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में भी रहता था। 2014 में जमालुद्दीन व उसकी पत्नी रुबीना सहित इनके साथियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस हत्या में जमालुद्दीन जेल गया था। मामले में पत्नी रुबीना भी नामजद थी। आरोपी फरार चल रही थी। इसलिए गाजियाबाद पुलिस ने रुबीना पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गाजियाबाद के भोजपुर थाने की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को गाजियाबाद की पुलिस टीम ने खतौली के गांव खोकनी में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने रुबीना को पकड़ लिया। इस दौरान परिवार के लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और रुबीना को छुड़ाने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी कर दी थी। विरोध के चलते पुलिस आरोपी महिला को अपने साथ गाजियाबाद ले गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा का कहना है कि थाना भोजपुर की पुलिस 25 हजार रुपये की इनामी महिला को पकड़ कर अपने साथ ले गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/