{"_id":"58b9b1d74f1c1b026e83145b","slug":"barkha-want-to-follow-her-father-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अवनि मेन लाइन हीरोइन की भूमिका निभा चुकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अवनि मेन लाइन हीरोइन की भूमिका निभा चुकी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशे से व्यापारी योगेश वर्मा का परिवार शुरू से लाइमलाइट, अभिनय और रंगकर्म से जुड़ा रहा है। उसकी पत्नी बरखा अपने ससुर शांतिस्वरूप और जेठानी अवनि की राह पर जाना चाहती थी। इस दंपति की बेटी सनाया के भी ऊंचे ख्वाब थे। महज कक्षा चार में पढ़ने वाली सनाया फेसबुक पर अपडेट रहती थी। लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि सब कुछ एक झटके में खत्म हो गया।
योगेश के पिता इंडियन प्रोग्रेसिव थिएटर एसोसिएशन से लंबे समय से जुड़े हैं। साल भर पहले शांतिस्वरूप वर्मा को यूपी इप्टा का उपाध्यक्ष चुना गया। मेरठ में रंगकर्म और अभिनय को मजबूती देने में उनका सशक्त हाथ रहा है। मेरठ इप्टा इकाई की संस्थापक स्वामी सर के बाद शांति वर्मा ने ही मेरठ में इप्टा की कमान संभाली है। कई सम्मान मिल चुके हैं। पिछले दिनों उनके निर्देशन में व्यंग नाटक का मंचन हुआ था। कई नाटकों को लिखकर निर्देशित कर चुके हैं। वहीं, उनका सबसे बड़ा बेटा हरीश भी थिएटर के लिए लाइट एंड साउंड का काम करता है।
शांतिस्वरूप वर्मा की सबसे बड़ी बहू हरीश की पत्नी अवनि वर्मा अभिनय के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय है। अवनि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोन की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में मेन लाइन हीरोइन की भूमिका निभा चुकी है। बॉलीवुड के अलावा अवनि दूरदर्शन के लिए धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। इन दिनों भी अवनि सोनी टीवी के सीरियल की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में व्यस्त है।
विज्ञापन
सपना बन गया था जुनून
ससुर शांतिस्वरूप और जेठानी अवनि को लाइमलाइट और अभिनय में सक्रिय देखकर बरखा का सपना भी फिल्मों में जाकर नाम कमाना था। अवनि को देखकर ही बरखा को ग्लैमर लाइन का चस्का लगा। वह भी बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहती थी। जिसे बाद में उसने अपना जुनून बना लिया था।
कुछ कम नहीं थी सनाया की आतुरता
चौथी कक्षा में पढ़ने वाली भोली और मासूम सनाया भी अपनी मम्मी और परिवार के दूसरे लोगों को देखकर लाइमलाइट में आने को आतुर रहती थी। सनाया अपने नाम से अपना फेसबुक अकाउंट हैंडल करती थी। जिसमें उसने मम्मी-पापा व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ में तस्वीरें साझा की हैं। उसकी फेसबुक फ्रैंड लिस्ट में उसकी शिक्षिकाएं, परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे। जीवन से जुड़ी हर बात सनाया फेसबुक वॉल पर अपनी स्टाइलिश तस्वीर के साथ साझा करती थी।