यूपी: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार की इनामी बदमाश, मामा के इशारे पर किया था मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद की बिनौली पुलिस ने धनौरा सिल्वरनगर गांव के गौरव की हत्या में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अनुज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद किए। मामा के इशारे पर तीन युवकों ने मिलकर गौरव की हत्या की थी। मुख्य आरोपी पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल जा चुका है। एक आरोपी फरार है।
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि 23 अगस्त 2018 को धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी गौरव पुत्र आनंद राणा की गला रेत कर हत्या की थी। मृतक के पिता ने गांव के ही पारुल समेत चार युवकों के नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी पारुल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
वहीं तीन आरोपियों की नामजदगी गलत पाने पर पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी। पुलिस विवेचना में अनुज पुत्र हरेंद्र निवासी हरि सिंह चौक थाना किला जनपद पानीपत हरियाणा, रोबिन निवासी करनावल जनपद मेरठ के नाम प्रकाश में आए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने फरार आरोपी अनुज पर एक माह पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बिनौली पुलिस ने शनिवार को धनौरा सिल्वरनगर गांव के जंगल से आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए।
आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक गौरव उसके मामा सत्यपाल उर्फ नीटू की हत्या करना चाहता था। उसके ममेरे भाई पारुल ने गौरव की हत्या करने की योजना बनाई थी। 28 अगस्त को मामा सत्यपाल उर्फ नीटू के कहने पर पारुल, अनुज व रोबिन मृतक गौरव को शराब पिलाने के बहाने जंगल में ले गए और उसकी गला रेत कर हत्या की। हत्या करने के बाद वह सहारनपुर के पंजाबी बाग कॉलोनी में रहने लगा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
बहन और मां ने की नीटू की हत्या
पुलिस ने बताया कि मृतक गौरव की बहन खुशबू और मां मोहन देवी ने 21 अगस्त को गांव के सत्यपाल उर्फ नीटू की गोली मारकर हत्या की। मृतक नीटू पकड़े गए आरोपी अनुज का मामा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दोनों परिवार हो चुके हैं बर्बाद
धनौरा सिल्वरनगर गांव में आनंद राणा और मृतक सत्यपाल उर्फ नीटू के बीच 22 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इनके पिता तीन भाई थे। इनमें से एक अविवाहित थे। उनकी 22 बीघा जमीन सत्यपाल को मिल गई। इस जमीन को लेकर दोनों परिवार के बीच खूनी रंजिश चल रही है। आनंद राणा के बेटे अंकित व गौरव की हत्या हो चुकी है। उसकी पत्नी और बेटी ने सत्यपाल की हत्या कर दी थी। दोनों परिवार बर्बाद हो चुके हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/