प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, सामने आई आत्महत्या के पीछे की ये बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के पास प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। बुधवार की सुबह दोनों के शव रेलवे लाइन पर पड़े मिले। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रेमी युगल के परिजन ईंट भट्ठे पर काम करते थे। मामला यूपी के बागपत जनपद का है।
बुधवार की सुबह दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के पास युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर रमाला थानाध्यक्ष नरेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। लोगों ने युवती की शिनाख्त बूढ़पुर गांव निवासी और युवक की शिनाख्त सोमपाल कश्यप (23) निवासी खोड़समा जनपद शामली के रूप में की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी।
वहीं बूढपुर गांव के प्रधान विकास तोमर ने बताया कि युवती मंगलवार देर शाम से लापता थी। प्रेमी युगल के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार भट्ठे पर काम करते हैं। परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इसलिए दोनों ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेमी युगल के परिजनों ने थाने पर आ गए है। घटना की जांच की जा रही है।
ईंट भट्ठे पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी
मृतक युवक के पिता रामपाल कश्यप ने बताया कि दोनों के परिवार बागपत कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में दो साल पहले ईंट भट्ठे पर काम करते थे। भट्ठे पर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। परिजनों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों के परिजन भट्ठे से काम छोड़कर चले गए थे। इसके बाद भी युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध रहे। दोनों चोरी छिपे कई बार मिले थे। उन्हें कई बार समझाया, लेकिन वे नहीं माने। मृतक युवक दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव में अपने मामा के पास रहता था।
दो सौ मीटर तक बिखरे थे शरीर के अंग
पुलिस ने बताया कि ट्रक ने कटने के बाद युवक का शव दो सौ मीटर तक घिसटता चला गया। शरीर के अंग छिन्न भिन्न हो गए। जगह-जगह रेलवे लाइन पर अंग पड़े मिले। युवती का शव बीच से कटा हुआ था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/