मर्डर: पहले अपहरण, फिर गोली मारकर युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो युवक तमंचों के बल पर एक ई रिकशा चालक को अगवा कर ले गए। बाद में कोताना और लुहारी गांव मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास चाकू और ईंट मारकर घायल किया। बाद उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतक के पिता ने तीन के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला यूपी के बागपत जनपद का है।
मृतक मोहित उम्र 24 वर्ष पुत्र मुकेश कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला था। वह स्कूल से बच्चों को ई रिकशा से लाता और ले जाता था। गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे जब वह कॉलोनी से ई रिकशा लेकर कॉलोनी के लिए एक युवक को लेकर आया तो रास्ते में दो बाइक सवारों ने तमंचों के बल पर उसका अपहरण कर लिया। ई रिकशा में बैठे युवक ने परिजनों को अपहरण करने की सूचना दी।
वहीं पिता ने अपहरण की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने इस घटना को झूठा बताकर गंभीरता से नहीं लिया। दोपहर बाद उसका शव कोताना-लुहारी मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के पास खाली खेत में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार युवक की ईंट, चाकू और सिर में गोली मारकर हत्या की। इसकी सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में मृतक के पिता मुकेश ने खड़की गांव के अजय, रवि और लच्छी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व खेड़की से एक युवती का अपहरण हुआ। उनके परिजनों का उसके बेटे मोहित पर शक था, 15-20 दिन पहले भी युवती के पिता ने कॉलोनी में आकर मोहित की पिटाई भी की थी। इसी को लेकर मोहित की हत्या की गई है। दूसरी तरफ सीओ रमानंद कुशवाहा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास किए जाए रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/