फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badmash try looted of a bus in Bijnor district and many peoples injured

बिजनौर: बदमाशों ने की बस लूटने की कोशिश, विरोध करने पर पथराव, कई यात्री घायल

Wed, 10 Jul 2019 02:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Badmash try looted of a bus in Bijnor district and many peoples injured
घायल युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में बदमाशों ने स्योहारा थाने के सहसपुर के बस अड्डे पर बदायूं डिपो की बस को लूटने का प्रयास किया। यात्रियों के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके ऊपर पथराव किया। विरोध के चलते बदमाश लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके। पथराव में कई यात्रियों को चोट आई। घायलों में धामपुर निवासी अंशु गोयल भी शामिल है। 

विज्ञापन


वहीं घटना के बाद यात्रियों ने सहसपुर पुलिस चौकी पर पहुंच कर पुलिस को अवगत कराने का प्रयास किया, पर रात्रि के दौरान चौकी पर कोई पुलिसकर्मी नहीं मिलने पर वह गंतव्य को रवाना हो गए। सीओ महावीर सिंह राजावत ने जानकारी करने पर ऐसी किसी घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


धामपुर मेन बाजार निवासी अंशु गोयल ने मंगलवार को बताया कि वह एक मीडिया हाउस में नौकरी करता है। वह धामपुर से मुरादाबाद के लिए प्रतिदिन अप डाउन करते हैं। बताया गया कि जब मुरादाबाद से बदायूं डिपो की बस में सवार होकर धामपुर आ रहे थे तो इस दौरान बस के सहसपुर में बस अड्डे पर रुकते ही वहां पर पहले से खड़े कुछ लोगों ने बस के पीछे के गेट से घुस कर लूटने का प्रयास किया। यात्रियों के शोर मचाने व विरोध करने पर आरोपियों ने नीचे से बस में सवार यात्रियों पर पथराव कर दिया है। सिर में पत्थर लगने से वह लहूलुहान हो गए। बस में करीब 50 यात्री होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि यात्रियों ने आरोपियों में से एक को पकड़ भी लिया और उसे लेकर वह सहसपुर पुलिस चौकी पर पुलिस के हवाले करने को ले गए, लेकिन जब वहां पर पुलिस नहीं मिली तो यात्रियों ने उसकी पिटाई करने के बाद वहीं पर छोड़ दिया और गंतव्य को रवाना हो गए। अंशू गोयल ने बताया कि पथराव में कई यात्रियों को चोट आई। वह उपचार कराने को सीएचसी स्योहारा में पहुंचे, पर वहां पर अस्पताल में डॉक्टर न मिलने की स्थिति में वह बस से सवार होकर धामपुर पहुंचे। धामपुर पहुंचने पर उसने यहां के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। 

सीओ महावीर सिंह राजावत का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सीओ ने बताया कि जब यात्रियों को सहसपुर पुलिस चौकी पर कोई सिपाही नहीं मिला तो उन्हें स्योहारा पुलिस स्टेशन पहुंच कर रिपोर्ट कायम करानी चाहिए थी। सीओ ने मामले को गंभीरता से लेकर सर्किल की पुलिस को हाईवे पर पहले से और ज्यादा अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed