{"_id":"58825e354f1c1bfa7aeff052","slug":"badmaasho-se-bhiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों से भिड़ी व्यापारी की पत्नी, लुटने से बचा घर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों से भिड़ी व्यापारी की पत्नी, लुटने से बचा घर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में शुक्र वार रात तीन बदमाशों ने साड़ी व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। व्यापारी की पत्नी साहस दिखाते हुए लुटेरों से भिड़ गई और घर के बाहर आकर शोर मचा दिया। पब्लिक ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक फरार हो गया।
घटना रात करीब आठ बजे की है। तीन बदमाश बिशन चौक स्थित साड़ी व्यापारी पंकज सिंघल के घर पहुंचे। घर पर अकेली पंकज की पत्नी नेहा ने दरवाजा खोला। बदमाशों ने कहा कि पंकज भैया ने ये पार्सल भेजा है। नेहा ने जैसे ही उसे हाथ में लिया तीनों बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने नेहा को भी अंदर धकेलना चाहा तो नेहा बदमाशों को धक्का देकर घर के बाहर आ गई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां जुटे आसपास के लोगों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचकर जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश सनी निवासी पंजाया ब्रह्मपुरी और निशु निवासी ब्रह्मपुरी हैं। तीसरा बदमाश कोटला निवासी रोबिन था।
पानी सप्लाई के सहारे रेकी
इंस्पेक्टर के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि तीनों बदमाश पानी सप्लाई का काम करते थे। इसी दौरान वह रास्तों में पड़ने वाले घरों की रेकी करते थे। वारदात की योजना रोबिन ने बनाई थी। वही उन्हें लाया था। तीनों बदमाशों का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
कब्जे से मिली खिलौना गन
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि तलाशी में सनी की जेब से बच्चों के खेलने वाली गन निकली। खिलौना टाइप यह गन देखनें में असली लगती है। सनी ने बताया कि वह वारदात के दौरान इसे असली गन बताकर डराने के लिए रखते थे।