फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   badmaasho ne maangi

बदमाशों ने मांगी चार व्यापारियों से रंगदारी

Wed, 30 Nov 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
badmaasho ne maangi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शहर में बदमाशों की दहशत के बीच पुलिस अनजान बनी है। चार कुख्यात बदमाश लगातार व्यापारियों से रंगदारी मांग रहे हैं। मंगलवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला। आरोप लगाया कि जेल के अंदर से कपिल और मोनू जाट तो जेल के बाहर से प्रवीण शर्मा व सतीश गिरी के नाम से रंगदारी मांगी जा रही है। चार व्यापारियों ने रंगदारी न देने पर जान का खतरा बताकर सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

रंगदारी और लूट के लिए अपराधियों ने व्यापारियों को टारगेट कर लिया है। 50 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले पर जानलेवा हमला किया था। व्यापारी विशाल वर्मा उर्फ राजू की हत्या के पीछे भी रंगदारी का मामला जुड़ता नजर आ रहा है। मामला ठंडा हुआ नहीं कि बदमाशों ने जिले के कई व्यापारियों से रंगदारी मांग ली है। बदमाशों ने धमकी दी है कि अगर पैसा नहीं दिया तो वह उनकी हत्या कर देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर चार पीड़ित व्यापारियों को लेकर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, गौरव शर्मा और विपुल सिंघल समेत अन्य व्यापारी एसएसपी से मिले। व्यापारियों ने बताया कि जेल से कुख्यात कपिल और मोनू जाट व्यापारियों को फोन करके रंगदारी मांग रहे हैं। जबकि कुख्यात प्रवीण शर्मा और सतीश गिरि के नाम से चिट्ठी भेजकर रंगदारी मांगी जा रही है। इसको लेकर व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं तो भुगतना होगा अंजाम
गंगानगर निवासी व्यापारी की सेनेटरी की दुकान है। दो दिन पहले एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और चिट्ठी देकर चला गया। व्यापारी ने चिट्ठी पढ़ी तो वह जेल में बंद कपिल के नाम से थी। उसमें लिखा था कि उसके आदमी को पैसा दे देना। जेल में आकर उससे मिलना। अगर पुलिस को कुछ बताया तो इसका अंजाम भुगतने को तैयार रहना।

मोनू बोल रहा हूं, पैसा पहुंचा दो
ब्रह्मपुरी के एक भट्ठा व्यापारी के मोबाइल फोन पर दो दिन पहले धमकी भरी कॉल आई। फोन करने वाला बोला कि वह जेल से मोनू जाट बोल रहा है। उसको पैसे की बहुत जरूरत है। अगर पैसा नहीं दिया तो नतीजा ठीक नहीं होगा। जिसके बाद से व्यापारी का परिवार दहशत में है। व्यापारी ने संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों से यह बात कही।

बहुत पैसा कमाया है, हमें भी दे
पुलिस कस्टडी से भागे सतीश गिरी के नाम से नौचंदी इलाके में एक फर्नीचर व्यापारी को कॉल आई। कहा गया कि तुम्हारे पास बहुत पैसा है। कुछ पैसा हमें भी दे देना। शुरूआत में व्यापारी ने फोन की बात इग्नोर कर दी। लेकिन जब दो दिन पहले फिर कॉल आई तो वह समझ गया किया बदमाश रंगदारी मांग रहे है। व्यापारी ने पैसा न होने की बात कही है।

धंधा मंदा हो गया
ट्रिपल मर्डर के आरोपी प्रवीण शर्मा के नाम से ब्रह्मपुरी में आम व्यापारी को धमकी भरी चिट्ठी आई कि उनका धंधा बहुत मंदा हो गया है। पुलिस से छुपने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैसा दे दो, अन्यथा परिवार का कोई भी आदमी नहीं बचेगा।

पुलिस नहीं जागी तो फिर जल्द होगी वारदात
अगर पुलिस नहीं जागी तो फिर जिले में खूनखराबा हो सकता है। एक महीने में रंगदारी मांगने का ग्राफ इतनी तेजी से बढ़ा कि लोगों में दहशत फैल गई है। पहले देहात और अब शहर में रंगदारी न देने पर खूनखराबे की वारदात होने लगी है।

चार व्यापारियों ने तो रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की शिकायत की। जबकि एक दर्जन से अधिक ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अभी कोई शिकायत नहीं की। कोई जेल से तो कोई बाहर से रंगदारी मांगने में लगा है। पुलिस इस कदर कमजोर साबित हो रही है कि समझ भी नहीं पा रही कि आखिर अपराधियों पर कैसे शिकंजा कसा जाए। हालात देखते हुए पुलिस अफसरों ने पीड़ित चार व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करा दी। जबकि अन्य व्यापारी तो बदमाशों के खौफ से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं। ब्रह्मपुरी में व्यापारी की हत्या से शहर और देहात के व्यापारियों में दहशत का माहौल बना है। जिसे खत्म करने का पुलिस कोई प्रयास नहीं कर रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed