फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badan Singh Badoo Absconded by a luxury car in Meerut after giving drugs to police in a liquor party

काले रंग की लग्जरी कार से फरार हुआ कुख्यात बद्दो, बेटे व होटल मालिक को पुलिस ने बनाया मुल्जिम

Sat, 30 Mar 2019 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Mar 2019 10:54 AM IST
सार

  • 17 नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा।
  • कई राज्यों में क्राइम  ब्रांच व एसटीएफ की टीमें दे रहीं दबिश।  

विज्ञापन
Badan Singh Badoo Absconded by a luxury car in Meerut after giving drugs to police in a liquor party
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पुलिस कस्टडी से फरार कुख्यात बदन सिंह बद्दो का पुलिस दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं उस पर एक लाख का इनाम रखा गया है। मामले में पुलिस ने उसे भगाने में शामिल बद्दो के बेटे और होटल मालिक सहित 17 लोगों को मुल्जिम बनाया है। बद्दो और उसके गुर्गों की तलाश में पुलिस और एसटीएफ की दो यूनिट लगाई गई हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल में फर्रुखाबाद के छह पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर कस्टडी से भागे बदन सिंह बद्दो का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। आईजी मेरठ रेंज ने बद्दो पर 50 हजार का इनाम, उनकी रिपोर्ट के बाद एडीजी ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। 

विज्ञापन

एडीजी ने डीजीपी को बद्दो पर ढाई लाख का इनाम घोषित करने की रिपोर्ट भी भेजी है। पुलिस, क्राइम ब्रांच, मेरठ और नोएडा एसटीएफ की टीम बद्दो की तलाश में पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में दबिश देने में लगी है। बद्दो के गुर्गों की तलाश में मेरठ में भी कई जगह दबिश दी गई। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

काले रंग की कार में भागा बद्दो
पुलिस का दावा कि बद्दो को उसके गुर्गे काली रंग की एक लग्जरी गाड़ी में लेकर गए हैं। जो कि एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस गाड़ी का नंबर पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, अधिक रफ्तार होने के कारण कार के मॉडल का पता नहीं लग पाया है। 

बेटे समेत 17 लोग नामजद 
ब्रह्मपुरी थाने में तैनात इंस्पेक्टर (अपराध) जितेंद्र सक्सेना ने बदन सिंह बद्दो के बेटे सिकंदर सहित 17 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें होटल मुकुट महल के मालिक मुकेश गुप्ता, ट्रांसपोर्टर डिपिन सूरी, एहतेशाम इलाही (सपा कार्यकर्ता) निवासी गुदरी बाजार कोतवाली, जवाहरलाल निवासी पंजाबीपुरी टीपीनगर, शिशुपाल उर्फ बंटी निवासी लोहचा, जलेसर एटा, सोनू सहगल, पपीत बढ़ला, लल्लू मक्कड़, अनिल छाबड़ा उर्फ जिम्मी व बदन सिंह बद्दो नामजद मुल्जिम हैं।

विज्ञापन

छह पुलिसकर्मी समेत नौ लोग कोर्ट में पेश 
बद्दो को गाजियाबाद पेशी कराने आए फर्रुखाबाद जिले के दरोगा देशराज त्यागी, सिपाही संतोष कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, ओमवीर, भूपेंद्र और बद्दो के साथी एहतेशाम इलाही, जवाहर लाल व शिशुपाल उर्फ बंटी को स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में ब्रह्मपुरी पुलिस ने पेश किया। जहां से सभी नौ लोगों को जमानत मिल गई।

 

बताया गया कि आरोपियों पर अनुच्छेद 221, 224 व 120 बी आईपीसी के तहत केस दर्ज हुआ था। इनमें सात साल से कम की सजा है। सुप्रीमकोर्ट के नियमानुसार उसको जमानत मिली है। कोर्ट ने उनको जमानती दाखिल करने को कहा है, तभी वह रिहा होंगे। 

बदन सिंह बद्दो की तलाश में दबिश जारी है। पुलिस ने 11 टीमें बनाई हैं। क्राइम ब्रांच, एसटीएफ भी बद्दो की तलाश में लगी है। दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में पुलिस टीम गई है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर लुकआउट जारी हो चुका है। -नितिन तिवारी, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed