{"_id":"586417cb4f1c1b435ceeb869","slug":"ba-ki-chatra-se-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की छात्रा को दो युवकों ने जबरन खेत में खींच लिया, जानिए इसके बाद क्या हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीए की छात्रा को दो युवकों ने जबरन खेत में खींच लिया, जानिए इसके बाद क्या हुआ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Thu, 29 Dec 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो युवकों ने स्कूल से घर जा रही छात्रा को जबरन खेत में खींच लिया और गैंगरेप की कोशिश की। पीड़िता का शोर सुनकर दो लोग वहां पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। बाद में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों को धुन डाला और पुलिस को सौंप दिया। दोनों आरोपी भाई बताए गए हैं।
विज्ञापन
परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती मोदीनगर स्थित एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर में पढ़ती है। बुधवार दोपहर ढाई बजे छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। उपलेहड़ा मार्ग पर ईख के खेत के पास दो युवकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान छात्रा युवकों से भिड़ गई और शोर मचा दिया। इस बीच रास्ते से जा रहे दो युवक शोर सुनकर ईख के खेत में घुस गये। जिसके बाद आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर परतापुर सुशील दूबे भी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवकों को थाने भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। छात्रा ने आरोपी युवकों के खिलाफ परतापुर थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस के सामने बिलख पड़ी छात्रा
छात्रा ने पुलिस के सामने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह आरोपी युवकों से भिड़ गई थी। यदि गांव के दो युवक शोर सुनकर न पहुंचते तो आरोपी उसकी हत्या भी कर सकते थे।
विज्ञापन