{"_id":"5a9c53344f1c1bc83b8ba02f","slug":"atul-pradhan-s-goonda-act-and-preparation-of-district-badar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल प्रधान पर गुंडा एक्ट और जिला बदर की तैयारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतुल प्रधान पर गुंडा एक्ट और जिला बदर की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता अतुल प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता अतुल प्रधान के खिलाफ प्रशासन ने गुंडा एक्ट और जिला बदर की तैयारी कर ली है। नोटिस तामील न होने से कार्रवाई अटकी हुई है। हालांकि करीब ढाई माह पहले जारी हुए इस नोटिस के रविवार सुबह नौचंदी थाना क्षेत्र के माध्यम से तामील होने की बात अतुल प्रधान ने स्वीकार की है।
मेडिकल थाना पुलिस की रिपोर्ट पर अपर जिलाधिकारी नगर ने सपा नेता अतुल प्रधान के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई के लिए दिसंबर माह में नोटिस जारी किया गया था। जिसमें उन्होंने नोटिस तामील कराने की जिम्मेदारी मेडिकल थाना पुलिस को देते हुए 21 दिसंबर 2017 को अतुल प्रधान से एडीएम सिटी कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराने का निर्देश दिया था। नोटिस में कहा गया था कि यदि आपत्ति प्राप्त नहीं होती है तो पुलिस रिपोर्ट के गुणदोष के आधार पर गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई कर दी जायेगी। लेकिन यह कार्रवाई तब से नोटिस तामील न हो पाने के कारण अटकी हुई है।
अतुल प्रधान को बताया विश्वविद्यालय कैंपस निवासी
एडीएम सिटी की कोर्ट से जो नोटिस जारी हुआ, उसमें अतुल प्रधान को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस निवासी दर्शाते हुए नोटिस मेडिकल थाना पुलिस को भेज दिया गया। जबकि अतुल प्रधान नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में रहते हैं। ऐसे में यह नोटिस तामील नहीं हो पाया। रविवार को नौचंदी थाना पुलिस द्वारा अतुल प्रधान के यहां नोटिस को तामील कराया गया, जिसकी पुष्टि अतुल प्रधान ने भी की है।
विज्ञापन
सत्ता के दबाव में हो रही है कार्रवाई
अतुल प्रधान का कहना है कि नोटिस सिर्फ दिखावे के लिए है, उन पर कार्रवाई का प्रशासन पूरी तरह मन बना चुका है और यह सत्ता के दबाव में है। चूंकि मैं लगातार गरीबों, दलितों और मजलूमों की आवाज उठाने के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार की पोल भी खोल रहा हूं। भाजपाई इस मकसद में कामयाब नहीं होंगे, बल्कि हमारी आवाज और बुलंद होकर निकलेगी।
वर्जन......
नोटिस तामील न होने से कार्रवाई अटकी हुई है। नोटिस तामील होने की रिपोर्ट आने के बाद यदि अतुल प्रधान कोर्ट में आपत्ति दर्ज नहीं कराते हैं तो तय समय बीतने के बाद उन पर गुणदोष के आधार पर कार्रवाई तय कर दी जायेगी।
मुकेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी नगर