{"_id":"5cfbb4e7bdec220700635625","slug":"attacked-from-knife-on-a-young-man-in-baghpat-and-case-registered-of-five-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक पर चाकू और सरिया से हमला, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: युवक पर चाकू और सरिया से हमला, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 08 Jun 2019 08:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत शहर में एक युवक पर पांच दिन पहले निवाड़ा के जंगल में सरिया और चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो को नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
गायत्री पुरम बागपत निवासी फरमान पुत्र गुल्ली पर चार जून को पांच लोगों ने निवाड़ा गांव के जंगल में सरिया और चाकू से हमला बोल दिया था। झगड़े में वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना वाले दिन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुक्का उर्फ रईस, बाल्ला व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/