{"_id":"578fd8e34f1c1b6949c4bc44","slug":"atm-machine-se-udaye","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम मशीन के लॉक तोड़कर 8.29 लाख उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम मशीन के लॉक तोड़कर 8.29 लाख उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Thu, 21 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमपुल स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम मशीन का लॉक तोड़कर 8.29 लाख रुपये उड़ा दिए। कंपनी मैनेजर ने बुधवार इसकी शिकायत सदर बाजार थाने में की। पुलिस ने बताया कि जिस तरह से पैसा चोरी हुआ है, उससे साफ जाहिर है कि कंपनी के कर्मचारी वारदात में शामिल रहा है।
सदर बाजार थानाक्षेत्र के बेगमपुल स्थित निशात सिनेमा के सामने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम की दो मशीनें लगी है। एक मशीन में 8.29 लाख रुपये व दूसरी मशीन में 6.50 लाख रुपये थे। मंगलवार को 8.29 लाख रुपये एक मशीन से चोरी हो गए।
देर रात एटीएम मशीन में पैसा चेक करने आए कर्मचारियों ने कंपनी मैनेजर विक्रांत को इसकी जानकारी दी।
जिस पर बुधवार को विक्रांत की तहरीर पर सदर थाने में केस दर्ज हुआ। वारदात की जानकारी पर सदर थाने के इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि एटीएम मशीन सुरक्षित है, उसके केवल लॉक तोड़े गए है, जोकि केवल पासवर्ड से खुलने बताए है। जिस पुलिस और कंपनी मैनेजर ने अंदेशा जताया कि वारदात में कंपनी का कर्मचारी शामिल था।
विज्ञापन
चुनिंदा लोगों पर होता पासवर्ड
पुलिस के मुताबिक कंपनी मैनेजर विक्रांत ने बताया कि एटीएम के लॉकर का पासवर्ड कुछ चुनिंदा लोगों पर होता है। बड़ा सवाल है कि आखिर लॉक कैसे खुुला, इसकी जांच करने में कंपनी के इंजीनियर भी लगे हुए है। पुलिस ने एटीएम मशीन के कई कर्मचारियों से पूछताछ भी की, लेकिन सुराग नहीं लगा।