फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   arihant jewllers

अरहंत ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती का खुलासा

Sun, 26 Jun 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
arihant jewllers
सदर सराफ में डकैती का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 सदर सर्राफा बाजार स्थित अरहंत ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मुख्य आरोपी शुभम त्यागी ने मुंबई निवासी गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए डकैती डाली। वारदात को करने के बाद शुभम अपने साथियों को लेकर मुंबई चला गया। मेरठ पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को हथियारों के साथ मुंबई पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर 16 जून को अरहंत ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती का खुलासा किया। छह आरोपी तरुण उर्फ डीना, विनीत चौधरी उर्फ एफडी, अनिल उर्फ कल्लू जाट, गौरव पंडित, राहुल चौधरी और रवि को मीडिया के सामने पेश किया। सभी आरोपी मुजफ्फरनगर जनपद के निवासी हैं। एसएसपी ने बताया कि अरहंत ज्वैलर्स की दुकान में डकैती की वारदात का सरगना शुभम त्यागी निवासी चरथावल, मुजफ्फरनगर हैं।
विज्ञापन

इस वारदात के बाद शुभम सभी साथियों को लेकर मुंबई चला गया था। हथियारों के साथ घूमते शुभम और उसके दोस्त दीपक निवासी नन्हेंडा भोपा मुजफ्फरनगर को मुंबई पुलिस ने तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी मुंबई की जेल में बंद हैं। जबकि अन्य छह आरोपियों को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर मुजफ्फरनगर में एक सर्राफ की दुकान से लूटा हुआ जेवरात भी बरामद किया गया। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी और दो तमंचे आरोपियों के पास से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब में डांस करती है शुभम की गर्लफ्रेंड
शुभम की गर्लफ्रेंड मुंबई में एक क्लब में डांस करती है। जिससे मुलाकात करने के लिये शुभम अक्सर मुंबई जाता था। गर्लफ्रेंड को लुभाने की खातिर वह कुछ ना कुछ नया सामान लेकर जाता था। शुभम सुभाषनगर मंडी मुजफ्फरनगर रहने लगा था। रोजाना फोन पर गर्लफ्रेंड से बातचीत करता था। खर्चा पूरा न होने पर शुभम ने लूटपाट करने का प्लान बनाया। वह दो बार मुजफ्फरनगर से युवकों को मुंबई लेकर गया था।

मुंबई में बहुत पैसा है
शुभम मुंबई से आकर पढ़े लिखे युवकों के सामने बड़ी बड़ी बातें करता था। शुभम बोलता था कि मुंबई में बहुत पैसा है और खूब मौज मस्ती करने को मिलती है। कुछ काम भी नहीं करना पड़ता। मुंबई में जाने के लिये लूट करने की बात कही। मुजफ्फरनगर स्थित एक जिम सेंटर में आने वाले युवकों को उसने अपने साथ जोड़ा। युवकों के मंहगे शौक थे, जो अपने परिजनों के पैसों से पूरा नहीं कर पा रहे थे।

मुंबई में शुभम का नेटवर्क
गर्लफ्रेंड के साथ घूमने और मौज मस्ती करने के लिये शुभम ने मुंबई में भी अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया था। पुलिस ने बताया कि विवादित जमीनों पर कब्जा कराने और ठेकेदारी समेत कई काम शुभम मुंबई में करता था। जब पुलिस उसको पकड़ने के लिये जाल बिछाती तो मुंबई से भागकर मुजफ्फरनगर आ जाता था। कई महीनों से उसका यह काम चल रहा था।

जेल से हुई आरोपियों की पहचान  
अरहंत ज्वैलर्स की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को लेकर पुलिस जिला जेल में पहुंची। जहां पर एक बदमाश ने शुभम को पहचान लिया। आरोपी मुंबई भाग गए थे, जिसके चलते पुलिस की एक टीम वहां रवाना हो गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी मेरठ से बताई है।


व्यापारियों ने पुलिस को इनाम दिया
लूट में गया सारा माल बरामद होने और आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर व्यापारियों ने सदर बाजार इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह की टीम और क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव की टीम को 41 हजार रुपये का इनाम दिया। जिसमें शहर सराफा व्यापारी मंडल अध्यक्ष दिनेश रस्तौगी ने 11 हजार, सदर सराफा व्यापार अध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने 11 हजार रुपये का इनाम पुलिस टीम को दिया। वहीं, अरहंत ज्वैलर्स के मालिक ने पुलिस टीम को 21 हजार रुपये का इनाम दिया।  

ये हैं अपराधी
नाम- शुभम त्यागी पुत्र नरेश त्यागी
पता- सुभाषनगर नई मंडी मुजफ्फरनगर (मूल पता चरथावल)
शिक्षा- एमबीए

नाम - दीपक कुमार पुत्र जय भगवान
पता - नन्हैंडा भोपा मुजफ्फरनगर
शिक्षा - बीए

नाम - तरुण उर्फ डीना पुत्र योगेंद्र सिंह
पता - पचैंडा कलां नई मंडी मुजफ्फरनगर
शिक्षा - एमए और कंपीटीशन की तैयारी कर रहा था

नाम - विनीत चौधरी उर्फ एफडी पुत्र रणधीर चौधरी
पता - मुस्तफाबाद पचैंडा नई मंडी मुजफ्फरनगर
शिक्षा - एमए (राजनीतिक)

नाम - अनिल उर्फ कल्लू जाट पुत्र अशोक चौधरी
पता - पचैंडा कलां नई मंडी मुजफ्फरनगर
शिक्षा - एमए और कंपीटीशन की तैयारी कर रहा था।

नाम - गौरव पंडित पुत्र दिनेश गौतम
पता - अंकित विहार नई मंडी मुजफ्फरनगर
शिक्षा - इंटर पास और प्राइवेट जॉब करता था

नाम - राहुल चौधरी पुत्र देवेंद्र सिंह
पता - गांधी कॉलोनी चरथावल मुजफ्फरनगर
शिक्षा - बीबीए

नाम - रवि पुत्र ऋषिपाल
पता - सुभाषनगर नई मंडी मुजफ्फरनगर
शिक्षा - एमकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed