{"_id":"58bf06034f1c1b5d3ddc40b7","slug":"animal-theft-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरी के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु चोरी के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना रोड स्थित नंगली ईशा गांव में सोमवार आधी रात को पशु चोरी कर ले जाने के आरोपी एक युवक को ग्रामीणों ने पीटकर अधमरा कर दिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने युवक के मंदबुद्धि होने का हवाला दिया।
पुलिस के अनुसार इंचौली थाना अंतर्गत नंगली ईशा गांव में हरिशंकर सिंह का परिवार रहता है। हरिशंकर के पुत्र रमन ने बताया कि सोमवार रात उसकी मां पुष्पा घेर में सो रही थी। घेर में ही पांच भैंस बंधी थीं। रात करीब 3:30 बजे कुत्तों के भौंकने पर पुष्पा की आंख खुली तो देखा कि तीन बदमाश भैंस खोल रहे है। पुष्पा के शोर मचाने पर आसपास के लोग घेर की ओर दौड़े तो दो बदमाश फरार हो गए जबकि भीड़ ने एक आरोपी युवक दबोच लिया।
तीन घंटे बाद दी सूचना
आरोपी युवक को जमकर पीटने के बाद उसे घेर में ही बने भूसा रखने के कमरे में बंद कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को कमरे से निकालते हुए जिला सरकारी अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान पूछताछ में युवक ने अपना नाम आदेश पुत्र सतवीर निवासी बहजादका थाना फलावदा बताया। इसके कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने काटा हंगामा
पुलिस की सूचना पर पहुंचे आदेश के परिजनों ने हंगामा काट दिया। उसके भाई पंकज ने आरोप लगाते हुए बताया कि आदेश (24) मंद बुद्धि था। जो घर से कुछ दूरी पर स्थित घेर में सोता था। दिन में वह मेरठ जाने की जिद कर रहा था। रात के समय वह घर से निकल आया। जिसके बाद उसकी लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई है।
तहसील की फर्द में दर्ज
आदेश के चाचा मनोज के मुताबिक आदेश की मां संतोष भी मंदबुद्धि थी। जिसकी दो साल पहले मौत हो गई थी। मनोज की मानें तो आदेश जन्म से मंदबुद्धि था, जो तहसील में फर्द में भी दर्ज है। हालांकि उसका कोई मेडिकल सर्टिफिकेट उनके पास नहीं है।
दोनों पक्षों ने दी तहरीर
इस मामले में इंचौली थाने पर पुष्पा ने तीन बदमाशों के खिलाफ, तो पंकज ने रमन पुत्र हरिशंकर और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर इंचौली अनिल कुमार यादव का कहना है कि ग्रामीणों ने पशु चोरी करने की बात कहकर एक युवक की पिटाई की थी। घटना के 3 घंटे बाद ग्रामीणों ने पुलिस को बताया। युवक की अस्पताल में मौत हो गई। परिजन युवक के मंदबुद्धि होने का सर्टिफिकेट नहीं दिखा पाए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।