{"_id":"5c61dd24bdec224b6e13a4f7","slug":"alcohol-mafiya-released-afterattacing-exeise-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम पर हमला कर छुड़ाए शराब माफिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी टीम पर हमला कर छुड़ाए शराब माफिया
Tue, 12 Feb 2019 02:08 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:08 AM IST
सार
- सरकारी वाहन पर पथराव, महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
- चार सगे भाई बेचते हैं अवैध शराब, माफिया की मां हिरासत में
- मवाना के खेड़ी मनिहार गांव में आबकारी टीम दबिश देने पहुंची थी
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
सहारनपुर में जहरीली शराब कांड के बाद प्रदेश भर में शराब माफिया के खिलाफ अभियान चल रहा है। सोमवार को आबकारी विभाग की टीम मुखबिर की निशानदेही पर मवाना के खेड़ी मनिहार गांव पहुंची। टीम ने अवैध शराब के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। तभी उनके परिजन और ग्रामीणों ने टीम पर हमला बोलकर दोनों भाइयों को छुड़ा लिया। हमले में आबकारी विभाग की एक महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों की मां को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक मवाना के खेड़ी मनिहार गांव में विकास उर्फ छोटू, नितिन, जीतू और कालू अवैध शराब बेचते हैं। इसकी सूचना पर सोमवार को आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल के निरीक्षक भवानी प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल पंकज पुंडीर, राजकुमार तोमर, जीत सिंह, बुद्देश, अशोक, महिला सिपाही सुमन खेड़ी मनिहार गांव दबिश देने पहुंचे। आबकारी टीम ने 14 पेटी अवैध शराब के साथ विकास और नितिन को पकड़ लिया। टीम ने दोनों को गाड़ी में बैठाया तो माफिया के परिजनों ने हमला बोलकर दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
परिजनों ने हल्ला मचाया कि बदमाश आए हैं। इस पर ग्रामीणों ने आबकारी टीम पर पथराव कर दिया। टीम वहां से भागने लगी तभी महिला सिपाही सुमन, सिपाही पंकज पुंडीर व बुद्देश वहां फंस गए। तीनों को ग्रामीणों ने पीटा। महिला सिपाही ने यूपी 100 पर कॉल कर दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को हटाया और तीनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। हमले के आरोप में पुलिस ने आरोपियों की मां कुंतश को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
गाड़ी छोड़कर भागे इंस्पेक्टर
ग्रामीणों के हमला करते ही इंस्पेक्टर और तीन पुलिसकर्मी गाड़ी छोड़कर भाग गए तो ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बताया कि पथराव करने में पूनम, संतोष, कुंतेश, संगीता, योगेंद्र समेत दस लोग थे। गाड़ी में रखी शराब भी उतार ली। आरोपियों की मां कुतेश की निशानदेही पर पुलिस को महज 35 पव्वे ही मिल सके। आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल के निरीक्षक की तहरीर पर मवाना थाने में दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
माफिया की पुलिस से सांठगांठ
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस से साठगांठ करके ही माफिया अवैध शराब का धंधा चल रहा है। पुलिस ने कभी उनको नहीं पकड़ा। आबकारी विभाग को भनक तो वह बिना पुलिस को सूचना दिए पहुंच गई। लेकिन आरोपियों ने उन पर हमला किया।
कई थानों के फोर्स ने दबिश दी
गांव खेड़ी मनिहार में आबकारी प्रवर्तन दल पर हमला करने के आरोपी के यहां सोमवार देर शाम सीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में मवाना, हस्तिनापुर, बहसूमा व फलावदा थाने की फोर्स ने दबिश दी। इस दौरान आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार मिले। पुलिस को यहां तलाशी के दौरान कुछ हाथ नहीं लग सका।
सहारनपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सोमवार शाम पूरा अमला सड़क पर उतर आया। देहात क्षेत्र में एसपी देहात राजेश कुमार ने खुद परीक्षितगढ़ और हस्तिनापुर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि हस्तिनापुर में अवैध शराब के साथ पांच लोगोें को गिरफ्तारी किया गया है। उनके पास से हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश की शराब बरामद की गई है। परीक्षितगढ़ में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने मुठभेड़ के दौरान माधवपुरम निवासी कल्लू उर्फ नितिन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अरुणाचल प्रदेश की 44 पेटी अवैध शराब बरामद की है। नौचंदी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मेरठ जोन के नौ जिलों में सोमवार को 75 मामले दर्ज किए गये। 549 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और 285 लीटर देशी शराब बरामद की है। 1400 लीटर लहन नष्ट किया है। छह अवैध भट्टी तोड़ी गई हैं। 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सात किग्रा यूरिया भी बरामद किया गया है।
बनवारी वाटिका से पकड़ी शराब
मेरठ। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली कि बनवारी वाटिका में अवैध शराब लाई गई है। उन्होंने बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस को देख एक महिला मौके से फरार हो गई। जबकि वहां मौजूद दो बैग पुलिस ने कब्जे में ले लिए। बैग में करीब सात पेटी हरियाणा मार्का शराब मिली। उन्होंने बताया कि शराब छोड़कर भागने वाली महिला की पहचान सोनिया पत्नी सचिन निवासी बनवारी वाटिका के रूप में हुई है। सचिन शराब माफिया है। वह जेल में बंद है। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।