{"_id":"5929de744f1c1b4b52535e98","slug":"after-lift-jwellery-and-cast-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को लिफ्ट देकर नगदी, जेवर लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को लिफ्ट देकर नगदी, जेवर लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दो युवकों ने शुक्रवार रात एक महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बदमाश महिला से नगदी और जेवरात लूटकर उसे बेहोशी की हालत में ब्रह्मपुरी क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। शनिवार को महिला शिकायत दर्ज कराने पिलोखड़ी चौकी पहुंची तो आरोप है कि सिपाही ने उसे धक्के देकर चौकी से भगा दिया।
शालीमार गार्डन कॉलोनी निवासी शबाना का पति इस्लाम मुरादनगर में नौकरी करता है। शबाना ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने पति के पास से बीस हजार रुपये लेकर घर आ रही थी। भूमिया पुल के पास घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि दो युवकों ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर लिफ्ट दी। जिसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर पर्स से बीस हजार रुपयेे निकालते हुए ज्वैलरी भी उतार ली। करीब दो घंटे बाद उसे होश आया। जिसके बाद वह घर पहुंची। दंपति का आरोप है कि चौकी के सिपाही ने उनकी तहरीर फाड़ दी और अभद्रता करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। वहीं, एसओ लिसाड़ी गेट का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।